Ford कार कंपनी के बाद जापान की कार निर्माता कंपनी Nissan ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने डैटसन ब्रांड को भारत में बंद करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से बताया कि डैटसन रेडी-गो का प्रोडक्शन चेन्नई संयंत्र (रेनॉल्ट निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में बंद हो गया है। हालांकि इस मॉडल की बिक्री अभी भी जारी है।”
गौर हो कि पिछले साल निसान ने Datson के दो मॉडल लॉन्च किए थे, कंपनी के उम्मीदों पर डैटसन के दो मॉडल खरा नहीं उतर पाए। कंपनी ने अब इस ब्रांड की सबसे पॉपुलर कार redi-Go का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है। कंपनी इससे पहले ही Datsun ब्रांड के दो अन्य मॉडल का उत्पादन बंद कर चुकी है।
वहीं Nissan Motor का कहना है कि जब तक इन कारों का स्टॉक है, तब तक इनकी बिक्री चलती रहेगी। जिन लोगों के पास Datsun ब्रांड की कार है, उन्हें कंपनी की तरफ से सर्विस मिलती रहेगी। साथ ही ग्राहकों को उनकी कार पर वारंटी भी मिलती रहेगी। Datsun ब्रांड के तहत कंपनी ने इंडियन मार्केट में कई एंट्री लेवल कारें उतारी हैं। इसमें Go+, Go और redi-Go जैसे मॉडल शामिल हैं जो देश की सबसे सस्ती कारों में शुमार हैं।
Datsun ब्रांड की कारें सस्ती होने के बावजूद देशभर में ज्यादा पॉपुलर नहीं हुईं। ये कारें ग्राहकों को रिझाने में विफल रहीं और इसलिए इनकी सुस्त बिक्री के चलते कंपनी ने Datsun ब्रांड को बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले भी Datsun ब्रांड की खराब सेल के चलते कंपनी इसे कई मार्केट से बाहर कर चुकी है। इसमें रूस, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
चेन्नई के प्लांट में रेडी-गो का प्रोडक्शन बंद होने के बाद अब Datsun दुनिया के बस कुछ ही देशों बचा हुआ कार ब्रांड रह जाएगा। वैसे Datsun को बंद करना कंपनी की ग्लोबल स्ट्रैटजी का हिस्सा है, क्योंकि कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड Nissan पर फोकस करना चाहती है।
इंडिया में Nissan Motor अपने Magnite SUV ब्रांड पर फोकस करेगी। इसे कंपनी ने दिसंबर 2020 में लॉन्च किया था। तब से अब तक 1 लाख से ज्यादा ग्राहक कंपनी की इस कार पर भरोसा जता चुके हैं। वहीं Magnite के अलावा कंपनी Kicks SUV पर भी ध्यान लगा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...
By Reporter 1 /
February 16, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। मैच से पहले पाकिस्तान की ओर से इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। पहले बहिष्कार की बात कही गई, लेकिन बाद...