टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे कुछ देर पहले ही अपने पति विक्की जैन के साथ मीडिया के सामने आईं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बाद पहली बार पब्लिक में आए। अंकिता गृह प्रवेश करने के लए विक्की के साथ पहुंची थीं, तभी मीडिया ने इन दोनों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। आइए विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की तस्वीरों पर डालें एक नजर
अदाकारा अंकिता लोखंडे नीली साड़ी पहनकर मीडिया के सामने आईं। शादी के बाद अक्सर महिलाएं लाल साड़ी में बाहर निकलती हैं लेकिन अंकिता ने इस रिवाज को फॉलो नहीं किया है। पति विक्की जैन भी फोटोज़ में मैचिंग शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अंकिता सिंदूर लगाये, मंगलसूत्र पहने किसी नयी नवेली दुल्हन की तरह सज धज कर पोज़ देतीं नज़र आईं।
अदाकारा अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन का हाथ थामकर मीडिया के सामने आईं। दोनों के प्यार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
इसके अलावा हाल ही में यह बात सामने आयी है कि अंकिता लोखंडे ने अपने हनीमून प्लान को कैंसिल कर दिया है। क्योंकि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने होमटाउन रायपुर में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले हैं। इस पार्टी के बाद अंकिता लोखंडे को अपने हनीमून पर जाना था। फिलहाल के लिए अंकिता लोखंडे ने अपने हनीमून को कुछ समय के लिए टाल दिया है।
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...