Google Analytics Meta Pixel वेस्टइंडीज पर रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में मनाया जमकर जश्न - Ekhabri.com

वेस्टइंडीज पर रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में मनाया जमकर जश्न

नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज को पोर्ट ऑफ स्पेन में हुए दूसरे वनडे में हराते हुए 3 वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली. भारत ने न सिर्फ दूसरा वनडे जीता, बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर ली. यह भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12वीं सीरीज जीत है। ऐसे में जब रिकॉर्डतोड़ जीत मिली, तो टीम का सातवें आसमान पर पहुंचना लाजिमी भी था और ऐसा ही हुआ. इसका एक वीडियो कप्तान शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इसमें वेस्टइंडीज पर मिली रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा, टैलेंट आपको मैच जिताता है. लेकिन, टीम वर्क और बुद्धिमानी सीरीज। आमने-सामने की लड़ाई में टीम का अद्भुत प्रदर्शन!. इस मैच में भले ही धवन का बल्ला नहीं चला और वो 13 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन, कप्तान के रूप में उन्हें यादगार जीत मिली. धवन ने पहले वनडे में 97 रन की पारी खेली थी। भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे वनडे की अगर बात करें, तो कैरेबियाई टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए. करियर का 100वां वनडे खेल रहे शाई होप ने 115 रन की शानदार पारी खेली. यह उनका भारत के खिलाफ तीसरा शतक रहा. कप्तान निकोलस पूरन ने 74 रन बनाए. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. जवाब में टीम इंडिया ने 2 गेंद रहते ही 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. भारत के लिए अक्षर पटेल ने नाबाद 35 गेंद में नाबाद 64 रन ठोके. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 63 रन बनाए. संजू सैमसन ने अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी लगाई. उन्होंने 54 रन की पारी खेली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...