Google Analytics Meta Pixel 'स्क्रू ढीला' में दिखा टाइगर श्रॉफ का धांसू एक्शन - Ekhabri.com

‘स्क्रू ढीला’ में दिखा टाइगर श्रॉफ का धांसू एक्शन

 

 

टाइगर श्रॉफ और करण जौहर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म स्क्रू ढीला का टीजर शेयर किया है. इसमें टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है. तीन मिनट के इस टीजर में टाइगर एक स्कूल टीचर से फाइटर बनते हुए दिखते हैं. वह पंच मारते हुए और हवा में एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इस टीजर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, “मनोरंजन का सॉलिड पंच आ रहा है, स्क्रू ढील में टाइगर श्रॉफ को लाकर में सुपर एक्साइटेड हो रहा हूं. इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है. इस एक्शन की दुनिया में सबकुछ नया है. “टाइगर श्रॉफ ने इस अनाउंसमेंट टीजर को शेयर करते हुए लिखा, “पंचेस हैं टाइट. पर इसका स्क्रू ढीला है. आपके लिए लेकर आए एक्शन से भरपूर फिल्म. शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और लीड में आपका विश्वसनीय (टाइगर) है.. बहुत जल्द.” धर्मा प्रोडक्शन ने भी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “आपके रास्ते में एक्शन पैक्ड एंटरटेनमेंट आ रहा है.” फिल्म को करण जौहर ने प्रेजेंट किया है. इसके प्रोड्यूसर हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान है. करण ने एक दिन पहले फिल्म को लेकर हिंट दिया था. इसके बाद स लोग कयास लगा रहे थे कि करण एक बड़ी फिल्म का अनाउंसमेंट कर सकते हैं. लोगों के कयास सच साबित हुए हैं. करण ने टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘स्क्रू ढीला’ का अनाउंसमेंट टीजर जारी किया है. करण जौहर के हिंट के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी. हालांकि टीजर में ऐसा देखने को नहीं मिला. एक महिला की अंधेरे में झलक देखने को मिली है, जो टाइगर के किरदार अखिलेश मिश्रा को जॉनी कहकर बुलाती है. ये किरदार किसने निभाया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...