आलिया भट्ट की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है, लेकिन ये फिल्म विवादों में जरूर फंस गई है। दरअसल अभिनेत्री और टीसीरिज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट पर उनकी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है।
आलिया ने दिव्या खोसला के इस कमेंट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन करण जौहर ने इशारों-इशारों में दिव्या को मूर्ख कह दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया और दिव्या की इस लड़ाई में रणबीर कपूर का नुकसान हो सकता है। दरअसल एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल पार्क’ को दिव्या खोसला के पति भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस की गरमा-गरमी के बीच ऐसा लग रहा है जैसे उनके पति भी फंस गए हैं।
आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर ने दिव्या खोसला के पति भूषण कुमार की फिल्म ‘एनिमल पार्क’ साइन की है। वहीं दिव्या और आलिया की लड़ाई के बीच कयास लगाए जाने भी शुरू हो गए हैं कि क्या अब रणबीर कपूर भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस फिल्म से बाहर हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि एक्टर बेहद प्रोफेशनल हैं।
वहीं भूषण कुमार भी अपनी पत्नी दिव्या खोसला के आलिया संग विवाद को नजरअंदाज कर सकते हैं। रणबीर कपूर के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल पार्क’ पर इसका असर नहीं पड़ेगा। जब दिव्या खोसला ने सिंगर सोनू निगम पर निशाना साधा था तो भूषण कुमार ने उनसे सारे गिले-शिकवे दूर कर लिए थे।
वहीं ‘एनिमल पार्क’ की बात करें तो अभी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है और रिलीज डेट भी काफी दूर है। कुछ महीनों में रणबीर और भूषण इस मुद्दे को सुलझा सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट की आलोचना की थी और उन पर उनकी फिल्म जिगरा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया पर जमकर निशाना साधा और खुलासा किया कि कैसे पूरा थिएटर खाली था। उन्होंने यहां तक कहा कि आलिया और उनकी टीम फिल्म की सफलता का दिखावा कर रही है। दिव्या ने लिखा था, “जिगरा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गई थी। थिएटर बिल्कुल खाली थे। हर जगह सभी थिएटर खाली हो रहे थे। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है। खुद ही टिकट खरीदे और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिया। हैरानी है पेड मीडिया चुप क्यों है? “
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...