जिम्बाब्वे को धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया श्रीलंका से भिड़ेगी। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई को पहले टी20 के साथ होगी। श्रीलंका में टीम इंडिया 12 दिनों में कुल 6 मैच खेलेगी।
भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। फिर दूसरा टी20 मैच अगले दिन यानी 28 जुलाई को और तीसरा व अंतिम टी20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के बाद 2 अगस्त से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा व अंतिम मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के लिए एकदम युवा टीम का चयन किया था। पांच मैचों की सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान थे। वहीं रियान पराग, तुषारदेश पांडे और अभिषेक शर्मा जैसे कई युवा खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा थे। जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम ने 4-1 से जीती। फिर भी श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम एकदम अलग हो सकती है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हो सकते हैं। वहीं ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी भी हो सकती है।
श्रीलंका में वनडे सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हो सकते हैं। साथ ही रवींद्र जडेजा और विराट कोहली भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट में ऐसा दावा भी किया गया कि केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान होंगे। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...