Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सरदार सिंह बने एंबेसडर, 21 अक्टूबर से मुकाबले शुरू - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सरदार सिंह बने एंबेसडर, 21 अक्टूबर से मुकाबले शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान देने और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) की शुरुआत होने जा रही है। लीग के पहले सीजन के लिए भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह को एंबेसडर बनाया गया है। 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में छह फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा की गई और सभी टीमों की जर्सी लॉन्च की गई।

टीमों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 22 खिलाड़ियों की टीम और एक मुख्य कोच दिया गया है। इस तरह प्रतियोगिता में कुल 132 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के 108 स्थानीय और 24 अतिथि खिलाड़ी शामिल हैं। प्रत्येक टीम में चार अतिथि खिलाड़ियों के साथ एक पूर्व ओलंपियन मार्की खिलाड़ी भी होगा।

सरदार सिंह होंगे छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एंबेसडर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरदार सिंह जैसी प्रतिष्ठित खेल हस्ती को लीग का एंबेसडर बनाना युवा खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने लीग से जुड़ने वाले छह फ्रेंचाइजी मालिकों और प्रायोजकों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए सरकार और निजी संस्थानों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी महत्वपूर्ण है।

लीग के एंबेसडर सरदार सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा। इससे भविष्य में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

Read Also  क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार को हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मारी

छह फ्रेंचाइजी टीमों के नाम और उनके प्रायोजक

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनके नाम और फ्रेंचाइजी से जुड़े संस्थान इस प्रकार हैं।

चक्रधर चैंपियंस की फ्रेंचाइजी जिंदल स्टील लिमिटेड के पास है। न्यायधानी नाइट्स की फ्रेंचाइजी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) को मिली है। राजधानी रॉयल्स की फ्रेंचाइजी श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के पास है। मैनपाट टाइगर्स की फ्रेंचाइजी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पास है। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की फ्रेंचाइजी सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड और बैलाडीला बुल्स की फ्रेंचाइजी एनएमडीसी लिमिटेड को मिली है।

इन टीमों में राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों, ओलंपियनों और छत्तीसगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में हॉकी के विकास को गति देना और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है।

छह ओलंपियन खिलाड़ियों के नेतृत्व में उतरेंगी टीमें

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की खासियत यह है कि प्रत्येक टीम में एक पूर्व ओलंपियन मार्की खिलाड़ी शामिल होगा। टीमों का नेतृत्व करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में एस.वी. सुनील, सुरेंद्र कुमार, ललित कुमार उपाध्याय, चिंगलेनसाना सिंह, शमशेर सिंह और प्रदीप मोर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के अनुभव से स्थानीय खिलाड़ियों को तकनीक, रणनीति और खेल के उच्च स्तर को समझने का अवसर मिलेगा।

विजेता को 11 लाख और उपविजेता को मिलेंगे छह लाख रुपये

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में कुल 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसमें विजेता टीम को 11 लाख रुपये और उपविजेता टीम को छह लाख रुपये दिए जाएंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी चार लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।

Read Also  मैच फिक्सिंग की सजा पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं हेनरी विलियम्स

प्रतियोगिता के सभी 18 पुरुष मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मद में कुल एक लाख 80 हजार रुपये निर्धारित हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को एक लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा टॉप स्कोरर, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी खिलाड़ी और अंडर-21 वर्ग के उभरते खिलाड़ी को 30-30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

18 पुरुष मुकाबले और महिला हॉकी का प्रदर्शनी मैच

21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाली इस लीग में 18 पुरुष हॉकी मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही महिला हॉकी का एक प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया जाएगा। इससे महिला खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और दर्शकों को हॉकी के विभिन्न मुकाबले देखने को मिलेंगे।

दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रतिदिन पहला मुकाबला शाम 5:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों मैचों के बीच मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच सकेंगे, वे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर लीग के मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में जस्सी गिल और बब्बल राय की प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन समारोह खेल और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का संगम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह का प्रमुख आकर्षण पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

‘बघवा’ होगा लीग का मस्कट, ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ टैगलाइन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को प्रदेश की पहचान से जोड़ने के लिए विशेष लोगो, मस्कट और टैगलाइन तैयार की गई है। लीग के लोगो में छत्तीसगढ़ के नक्शे के साथ हॉकी खेलते खिलाड़ी की आकृति दिखाई गई है। वहीं, राज्य की पहचान और शान के प्रतीक बाघ को लीग का मस्कट बनाया गया है, जिसे ‘बघवा’ नाम दिया गया है।

Read Also  फीफा विश्व कप : फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में

लीग की टैगलाइन ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई है, जो स्थानीय भाषा और खेल के प्रति उत्साह को दर्शाती है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का संचालन हॉकी इंडिया से संबंधित आधिकारिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे और रेणुका यादव सहित फ्रेंचाइजी एवं प्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

21 अक्टूबर से रायपुर में शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग से प्रदेश में हॉकी को नई गति मिलने की उम्मीद है। खेल प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजन की मौजूदगी इसे दर्शकों के लिए भी खास बनाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *