Google Analytics Meta Pixel आइसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर कायम - Ekhabri.com

आइसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर कायम

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्‍न सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के साथ आइसीसी वनडे बल्लेबाजी की रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 116 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले लेकिन उन्होंने तीसरा स्थान कायम रखा है।
कोहली के 836 रेटिंग अंक है जबकि रोहित के 801 रेटिंग अंक है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 873 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डुसेन 10वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक चार पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर हैं। डिकाक ने सीरीज में सर्वाधिक 229 और डुसेन ने 218 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा 21 पायदान चढ़कर 59वें स्थान पर हैं। उन्होंने तीन मैचों में 153 रन बनाए।
गेंदबाजी में लुंगी नगिदी चार पायदान चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के भुवनेश्वर कुमार चार पायदान गिरकर 22वें स्थान पर हैं। केशव महाराज 18 पायदान की छलांग लगाकर 33वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले और आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे स्थान पर हैं। आलराउंडरों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एंडिल फेलुक्वायो तीन पायदान चढ़कर 15वें स्थान पर हैं।
टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में डेविड मलान तीन पायदान गिरकर चौथे स्थान पर हैं। जोस बटलर भी तीन पायदान गिरकर शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं। टी-20 आलराउंडरों की रैंकिंग में इंग्लैंड के आलराउंडर पांचवें नंबर पर हैं जबकि उनसे पहले मुहम्मद नबी, शाकिब अल हसन, ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसरंगा हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...