Google Analytics Meta Pixel मंदिर में महिला अघोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, अपने ऊपर डाल लिया पेट्रोल - Ekhabri.com

मंदिर में महिला अघोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, अपने ऊपर डाल लिया पेट्रोल

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इन दिनों एक महिला अघोरी चर्चा का विषय बनी हुई है. महिला अघोरी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. महिला अघोरी गुरुवार को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति शहर के पास स्थित श्रीकालहस्ती मंदिर पहुंची. यहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया.बताया जा रहा है कि महिला अघोरी ने बिना कपड़ों के श्रीकालहस्ती मंदिर में घुसने की कोशिश. इस दौरान वह गुस्से से झूमती हुई अंदर आई. वह अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी. पेट्रोल के डिब्बे को निकालकर खुद पर और कार पर डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला अघोरी को मंदिर में जाने से रोका और उसके ऊपर पानी डाला. अघोरी के शरीर को महिला पुलिसकर्मियों ने कपड़े से ढका.यह महिला अघोरी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसको लेकर कई बातें भी निकलकर सामने आ रही हैं. आखिर यह कौन है, इसके माता-पिता कौन हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अघोरी मंचेरियल जिले के नन्नेला मंडल स्थित कुशनपल्ली गांव की है. पुलिस की टीम वहां भी पहुंची. वहां पता चला कि यह कोई अघोरी कोई महिला नहीं है. ग्रामीणों और परिवार वालों ने बताया कि वह किन्नर है. इस अघोरी का असली नाम श्रीनिवास है.

Read Also  मोदी की गारंटी’ लागू करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों ने किया राज्यव्यापी हड़ताल,अनिश्चितकालीन कार्यालय बंद की भी चेतावनी


महिला अघोरी है या किन्नर?

पता चला कि श्रीनिवास ने छठी क्लास में पढ़ते समय कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था. करीब 15 साल बाद वह अघोरी बनकर अपने गांव पहुंचा और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया. हालांकि, श्रीनिवास के माता-पिता का कहना है कि अघोरी बनने के बाद उन्होंने कभी अपने बेटे से बात नहीं की. आरोप है कि वह पैसों के लिए अघोरी बनकर लोगों को धोखा दे रहा है. उधर, पुलिस ने भी साफ किया कि वह अघोरी कोई महिला नहीं, बल्कि किन्नर है.

Read Also  इजराइली PM ने वॉर कैबिनेट बनाई

पहले तेलंगाना पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पहले इस महिला अघोरी ने तेलंगाना के मुत्यालम्मा मंदिर में आत्मदाह करने का ऐलान किया था. जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने उसे सिद्दीपेट से गिरफ्तार कर लिया. फिर पुलिस उसे कुशनपल्ली गांव ले गई. पुलिस ने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया, लेकिन महिला अघोरी आत्मदाह की बात पर अड़ी रही और कहा कि वह घर में ही आत्मदाह कर लेगी. इस पर तेलंगाना पुलिस उसे महाराष्ट्र बॉर्डर पर छोड़ आई. आज इस अघोरी ने श्रीकालहस्ती मंदिर आत्मदाह करने की कोशिश की।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *