Google Analytics Meta Pixel राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा - Ekhabri.com

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमनलाल कोर्सेवाड़ा शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड स्थित उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कंधा देकर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कोर्सेवाड़ा एक सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए कोर्सेवाड़ा हमेशा अपने क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते थे। एक शिक्षक से विधायक तक का उनका सफर जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए बताया कि कोर्सेवाड़ा के उपचार के दौरान उनकी लगातार बातचीत होती रही थी। किसी को भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वे हैदराबाद से स्वस्थ होकर वापस नहीं लौटेंगे। निधन से एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी हैदराबाद पहुंचकर उनसे मिले थे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री की भी चिकित्सकों से बातचीत कराई गई थी। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे थे। स्वयं कोर्सेवाड़ा ने भी स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद जताई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Read Also  पूर्व मंत्री की पोती-बहू हत्याकांड -प्रापर्टी विवाद में नंदोई ने शू लेस से घोंटा था गला

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोर्सेवाड़ा का निधन उनके विधानसभा क्षेत्र और पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत दुखद है। उनका सहज, सरल व्यक्तित्व और जनता के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 78 वर्षीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर विमान से रायपुर पहुंचा। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर लोगों के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद पार्थिव शरीर भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास ले जाया गया, जहां परिजनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद विजय बघेल और भोजराज नाग, विधायक पुन्नूलाल मोहले, ईश्वर साहू और ललित चन्द्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण सहित वरिष्ठ अधिकारी, सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।

दिवंगत विधायक के सम्मान में सादगी से होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बालोद जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह को सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत समारोह में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

Read Also  Breaking News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ढाबे में बैठकर खाया खाना, आमजन संग की आत्मीय बातचीत

अब राज्योत्सव में केवल शासकीय योजनाओं और जिले में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले की विकास उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *