रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मानव जीवन में सहायक भूमिका निभा सकता है, लेकिन यह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का विकल्प नहीं बन सकता। वे बिलासपुर स्थित डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय और आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और तकनीक निरंतर विकसित हो रही है। ऐसे समय में तकनीक का उपयोग मानव कल्याण, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे एआई और अन्य नई तकनीकों का उपयोग नवाचार और समाजहित के कार्यों में करें।
उन्होंने इंटरनेट के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि इसके सकारात्मक प्रभावों के साथ-साथ नकारात्मक पहलुओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है। डिजिटल एडिक्शन से बचना आज की बड़ी चुनौती है।
राज्यपाल ने कहा कि मानव सभ्यता का विकास हमेशा वैज्ञानिक खोजों और नवाचारों के माध्यम से हुआ है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग समय की मांग है। स्टार्टअप और नवाचार न केवल आर्थिक प्रगति के साधन हैं, बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम भी हैं।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए नवीकरणीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और इको-फ्रेंडली जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही कहा कि देश के गांवों तक तकनीक और नवाचार का लाभ पहुंचाना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई की पढ़ाई शुरू की गई है। सरकार युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है, ताकि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बनें।
इस अवसर पर राज्यपाल ने ‘एआई कौशल रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को एआई की उपयोगिता और रोजगार के अवसरों की जानकारी देगा। खासकर ग्रामीण युवाओं को जेनरेटिव एआई की निशुल्क व्यवहारिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष, पद्मश्री अजय मांडवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, उद्योग प्रतिनिधि और छात्र उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस दौरान आईसेक्ट के वार्षिक प्रतिवेदन और एआई आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...