पूरे देश में 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक बड़ा सरप्राइज भी दिया। अक्षय ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का शूटिंग पूरा होने का वीडियो जारी किया। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पूरी कास्ट की तरफ से वे सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं और फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर का सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को साकार करने में लगे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
वीडियो में अक्षय का नया लुक फैंस के लिए सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने ग्रे रंग के लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी के साथ कुल्हाड़ी थामे हुए बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। इस लुक ने फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया। फिल्म की कास्ट भी बेहद जबरदस्त है। वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, आफताब शिवदसानी, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पुनीत इस्सर और दिशा पाटनी सहित कई और बड़े सितारे दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी कास्ट वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
अक्षय कुमार ने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म की रिलीज़ का इंतजार है। 2026 में सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस पहले ही उत्साहित नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...