अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का नाम बदल गया है। यश राज फिल्म स्टूडियो ने करणी सेना के भारी विरोध के चलते फिल्म का शीर्षक अब ‘सम्राट पृथ्वीराज” करने का फैसला लिया है। फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करणी सेना ने यश राज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। करणी सेना चाहती थी कि फिल्म का नाम पृथ्वीराज की जगह सम्राट पृथ्वीराज हो। यशराज स्टूडियो ने करणी सेना की बात मान ली है और फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया है।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को इसकी जानकारी दी है।
पृथ्वीराज में अभिनेता अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जबकि मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म भी है। राजपुताना इतिहास पर आधारित यह फिल्म तीन जून, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने गृह मंत्री अमित शाह के फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा, ये हमारे लिए सम्मान की बात है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह भारतमाता के सबसे बहादुर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनने जा रहे हैं। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया। गृह मंत्री एक जून को होने वाली स्पेशल स्क्रीनिंग में ‘सम्राट पृथ्वीराज” को देखेंगे।
फिल्म के सेट के बारे में बात करते हुए निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, आदित्य चोपड़ा ने दिल्ली, अजमेर और कन्नाौज को फिर से बनाने का सबसे कठिन काम अपने पास रखा था और मुझे पूरी सेट-डिजाइन टीम को इस विशाल सेट का सफल निर्माण के लिए बधाई देता हूं। इन शहरों के निर्माण के लिए 900 मजदूरों ने लगभग आठ महीने तक कड़ी मेहनत की, जो हम सभी के लिए एक चमत्कार था। सेट के निर्माण के लिए असली संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...