Google Analytics Meta Pixel अलका लांबा-फूलोदेवी नेताम को टॉयलेट जाने से रोका:छत्तीसगढ़ भवन का केयर टेकर बोला- आचार संहिता लागू - Ekhabri.com

अलका लांबा-फूलोदेवी नेताम को टॉयलेट जाने से रोका:छत्तीसगढ़ भवन का केयर टेकर बोला- आचार संहिता लागू

रायपुर/बिलासपुर- महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और राज्सभा सांसद फूलोदेवी नेताम को छत्तीसगढ़ में सरकारी गेस्ट हाउस का टॉयलेट यूज नहीं करने दिया गया। गेस्ट हाउस के केयर टेकर ने उन्हें आचार संहिता का हवाला देकर रोक दिया। केयर टेकर ने टॉयलेट यूज करने के लिए SDM से परमिशन लाने को कहा। इसके बाद दोनों महिला नेता को बाहर दूसरी जगह जाकर टॉयलेट यूज करना पड़ा। इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अलका लांबा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में केयर टेकर उन्हें गेस्ट हाउस के अंदर जाने से मना करता हुआ नजर आ रहा है। खुद को छोटा कर्मचारी बताते हुए, साहब के आदेश पालन करने की बात कहता है। फिर उनसे कहता है कि SDM से इसके लिए बात कीजिए। वीडियो में अलका अपना और फूलोदेवी का परिचय भी दे रही हैं। केयर टेकर का नाम राजेंद्र यादव बताया जा रहा है। दरअसल, अलका लांबा अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची थीं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मीडिया से बात की। फिर वह छत्तीसगढ़ भवन पहुंची थीं। सारा विवाद वहीं का बताया जा रहा है। लांबा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की घृणित और महिला विरोधी मानसिकता का और उदाहरण सामने आया…बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन के सरकारी गेस्ट हाउस में मुझे, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और एक आदिवासी राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम जी को आचार संहिता का हवाला देते हुए शौचालय का इस्तेमाल करने से रोका गया।’ ‘अंत: हमें सरकारी गेस्ट हाउस के बजाय बाहर किसी अन्य जगह पर जाना पड़ा। छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार बताए कि चुनाव आयोग के किस नियम के तहत, महिलाओं द्वारा शौचालय का इस्तेमाल करना आचार संहिता का उल्लंघन है? चुनावी राजनीति के फेर में और कितना नीचे गिरेगी भाजपा?’ इस पूरी घटना को लेकर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा है कि अलका लांबा कर्मचारियों को बदनाम करना चाहती हैं। वो छोटे लोग हैं, उनको बदनाम करने के नीयत से अलका लांबा वहां पहुंची थी। ये उनकी साजिश थी, इसमें सरकार से क्या लेना देना? उन्हें कोई समस्या थी तो वो किसी अधिकारी से बात कर लेती।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *