आर्थिक संकट के चलते राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार के गठन पर सहमति बन गई है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद इस सरकार का गठन होगा। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पहले ही सर्वदलीय सरकार के गठन के लिए इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैैं। राष्ट्रपति भवन में कब्जा जमाए बैठे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तीफे तक वहां से हटने से इन्कार कर दिया है। राष्ट्रपति भवन का नजारा पिकनिक स्पाट जैसा बन गया है। लोग अपने बच्चों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे हैं और शाही दावत का लुत्फ उठा रहे हैं।
रविवार को विपक्षी दलों की बैठक हुई। इसमें देश को मौजूदा संकट से बाहर निकालने के उपायों पर चर्चा की। इसी में सर्वदलीय सरकार बनाने का निर्णय किया गया। किसी गुप्त स्थान पर रह रहे राष्ट्रपति गोटाबाया ने स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्दना के जरिये जानकारी दी थी कि वह 13 जुलाई को अपना पद छोड़ देंगे। मुख्य विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया (एसजेबी) के महासचिव रंजीत मद्दुमा बंडारा ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य एक सीमित अवधि के लिए सभी दलों की अंतरिम सरकार बनाना और फिर संसदीय चुनाव केराना है।” सत्तारूढ़ श्रीलंका पोडुजना पेरामुना पार्टी (एसएलपीपी) से अलग हुए गुट के नेता विमल वीरावानसा ने कहा कि इस सरकार में सभी दलों का प्रतिनिधित्व होगा। इसी गुट के नेता वासुदेव नानायकारा ने कहा कि उन्हें राजपक्षे द्वारा 13 जुलाई को इस्तीफा देने का इंतजार नहीं करना चाहिए।
उधर, राष्ट्रपति भवन में जमे लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले ऐसे कभी ऐसा आवास नहीं देखा था। राष्ट्रपति के लान में अपने परिवार के साथ लंच करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, ‘हमें अच्छा मौका मिला है इसलिए मुझे लगता है कि अब पूरा देश श्ाांतिपूर्ण है। भ्रष्ट समाप्त हो जाएंगे। मुझे अपने बच्चों के साथ यहां लंच करने का मौका मिला। राष्ट्रपति भवन में भोजन वाकई शानदार है।” कई लोग सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं। जिम, बेडरूम, ड्राइंगरूम, किचन हर जगह प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं। कोई आराम कर रहा है, तो कोई खाना खा रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है। स्वीमिंग पूल में नहाने का सिलसिला भी जारी है।
नोटों की गड्डी गिनते प्रदर्शनकारियों का वीडियो वायरल
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति आवास से 1.78 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रुपये गिनते नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने सारा पैसा स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...