Google Analytics Meta Pixel श्रीलंका में पिकनिक स्पाट बना राष्ट्रपति भवन - Ekhabri.com

श्रीलंका में पिकनिक स्पाट बना राष्ट्रपति भवन

श्रीलंका में आर्थिक संकट के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के लिए राष्ट्रपति भवन पिकनिक स्पाट बन गया है। प्रदर्शनकारी अपने बच्चों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे हैं और शाही दावत का लुत्फ उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे तक राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमाए रखने का एलान किया है। संसद के स्पीकर के अनुसार गोटाबाया ने 13 जुलाई को पद छोड़ने की जानकारी दी है।
    राष्ट्रपति भवन में जमे लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले ऐसे कभी ऐसा आवास नहीं देखा था। राष्ट्रपति के लान में अपने परिवार के साथ लंच करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, ‘हमें अच्छा मौका मिला है इसलिए मुझे लगता है कि अब पूरा देश शांतिपूर्ण है। भ्रष्ट समाप्त हो जाएंगे। मुझे अपने बच्चों के साथ यहां लंच करने का मौका मिला। राष्ट्रपति भवन में भोजन वाकई शानदार है।”
    कई लोग सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं। जिम, बेडरूम, ड्राइंगरूम, किचन हर जगह प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं। कोई आराम कर रहा है, तो कोई खाना खा रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है। स्वीमिंग पूल में नहाने का सिलसिला भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति आवास से 1.78 करोड़ की नकदी मिली है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रुपये गिनते नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने सारा पैसा स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि 74 वर्षों से हमारा दमन किया जा रहा था। सेना के बल पर नेता कब्जा जमाए बैठे थे। सत्ता में बैठे लोगों ने विदेश से मिलने वाले कर्ज की बंदरबांट की। देश के काम में कुछ नहीं आया।
विक्रमसिंघे का निजी आवास फूंकने के आरोप में तीन गिरफ्तार
पुलिस ने पीएम विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वेब पोर्टल कोलंबो पेज ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि गिरफ्तार आरोपितों में 19 साल का एक युवा भी है। अभी और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विरोध थामने की कोशिश तेज
– श्रीलंका के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल शवेंद्र सिल्वा ने लोगों से शांति बनाए रखने में सुरक्षा बलों का सहयोग करने की अपील की है
– राष्ट्रपति गोटाबाया अज्ञात स्थान से ही अधिकारियों को लोगों को घरेलू गैस वितरित करने का आदेश दिया है
– श्रीलंका को 3,700 मीट्रिक टन एलपीजी मिली है और 11 जुलाई को 3,740 और 15 जुलाई को और 3,200 मीट्रिक टन एलपीजी आने वाली है।
– निवेश प्रमोशन मंत्री धमीका परेरा, पर्यटन मंत्री हरीन फर्नांडो और श्रम व विदेश रोजगार मंत्री मनुषा नानायकारा ने इस्तीफा देने की घोषणा की है
-पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेन ने कहा है कि गोटाबाया और विक्रमसिंघे को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है
– अमेरिका, यूरोपीय संघ और पोप ने श्रीलंका के राजनीतिक दलों से मिलजुल कर संकट का जल्द समाधान निकालने की अपील की है
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *