Google Analytics Meta Pixel शैक्षणिक उपाधि के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी बेहद जरूरी: राज्यपाल - Ekhabri.com

शैक्षणिक उपाधि के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी बेहद जरूरी: राज्यपाल

राज्यपाल से जे.सी.आई. के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

रायपुर- राज्यपाल अनुसुईया उइके से  राजभवन में जेसीआई रायपुर के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीस ऑफ सुपर चैप्टर 2023 के नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने जे.सी.आई. के सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्षों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि लोगों का कार्य, उनके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास की दिशा में लगातार कार्य करने की आवश्यकता है ताकि वे बेहतर कल का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा राज्य के युवाओं के व्यक्तित्व विकास का कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। राज्यपाल ने जे.सी.आई. संस्था द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयास को सराहनीय बताया। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि किस तरह उन्होंने प्राध्यापक से राज्यपाल बनने तक का सफर तय किया। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बतौर प्राध्यापक उन्होंने किस तरह संसाधनों के अभाव में भी शिक्षण कार्य किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में कार्य करने का अनुभव उनके जीवन का स्मरणीय समय रहा। व्यक्तित्व विकास पर बात करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि लोग बड़ी-बड़ी डिग्रियां ले लेते हैं, अच्छे नंबरों से पास हो जाते हैं, परन्तु व्यक्तित्व विकास न होने से उनका आचार-विचार और संस्कार प्रभावपूर्ण नहीं होता। व्यक्तित्व विकास से आत्मविश्वास बढ़ता है फलस्वरूप कार्यक्षमता बढ़ती है। राज्यपाल ने जेसिस द्वारा व्यक्तित्व विकास के लिए किये जा रहे कार्य को युवाओं के लिए मददगार बताया। उन्होंने कहा कि जेसीस यह भी प्रयास करें कि ग्रामीण अंचलों में लोगों का किस तरह से विकास किया जाए ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे पाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जेसीस राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों से जुड़कर उनके व्यक्तित्व विकास में सहभागी बनें।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा भी युवा विकास के अनेक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। साथ ही राज्यपाल ने जे.सी.आई. के सदस्यों को प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त अभियान के बारे में बताया कि टी.बी. उन्मूलन के लिए केन्द्र सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। किन्तु टी.बी के संबंध में आम जनता में जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जे.सी.आई. को इस संबंध में जनजागरूकता के लिए आगे आना चाहिए। जेसीआई ने इस संबंध में सहयोग की बात कही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...