भिलाई। अमनदीप खरे, सौरभ खरवार और शुभम सिंह, बीएसपी क्रिकेट टीम के तीन खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सीनियर टी -20 क्रिकेट टीम में चुना गया है और वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के सैय्यद मुश्ताक अली टी -20 मैचों में भाग ले रहे हैं। ये मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा बड़ौदा में 10 से 18 जनवरी, 2021 के मध्य आयोजित किए जा रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट के वायर रॉड मिल में सहायक प्रबंधक एन पी खरे के सुपुत्र अमनदीप खरे ने 13 साल की उम्र में पेशेवर रूप से खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने बड़ौदा में चल रहे सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल के खिलाफ मैच में नाबाद 87 रन बनाए। अमनदीप चार साल से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। उनके पिता खरे खुद एक अंपायर हैं और उन्हें लगता है कि उनके बेटे को भिलाई स्टील प्लांट से मिलने वाले सही एक्सपोजऱ, सपोर्ट और सुविधाओं के कारण इस स्तर तक पहुंचा जा सका। अमनदीप को वर्ष 2016 में अंडर -19 विश्व कप के लिए खेलने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनके कोच राजा बनर्जी ने बताया की अमनदीप उस समय के इंटर जोनल मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।
भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में चार्जमैन, सुनील खरवार के पुत्र, सौरभ खरवार 2012 से बीएसपी क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 2016 से विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया है और वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के सैय्यद मुश्ताक अली टी -20 मैचों में भाग ले रहे हैं ।

अनूप सिंह के पुत्र शुभम सिंह ने 2019-20 में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ अंडर -23 टूर्नामेंट के कप्तान के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई है। एक इंजीनियर सह क्रिकेटर, शुभम एक लेग स्पिनर होने के साथ साथ एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने विजय हजारे, रणजी ट्रॉफी और मुश्ताक अली टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। राजा बनर्जी, जिन्होंने तीनों क्रिकेटरों को कोचिंग दी है। वर्तमान में लगभग एक दशक से बीएसपी और बीएसपी के सीनियर क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खेल समन्वयक हैं। वे अंडर-19 छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य कोच भी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले 50 से अधिक क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल पर ध्यान केंद्रित करने के तकनीक से रूबरू करने के साथ साथ खेल के दबाव सहने की शक्ति विकसित की है। राजा बनर्जी ने विभिन्न परिस्थितियों में कैसे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना है कैसे बेहतर रणनीति बनाकर खेलना है इस पर सघन प्रशिक्षण दिया है। श्री बनर्जी का दृढ विश्वास है कि प्रदर्शन में निरंतरता के साथ समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन से ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...