Google Analytics Meta Pixel भारत में Amazonu ने 500 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता - Ekhabri.com

भारत में Amazonu ने 500 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

अमेजन इंडिया ने अपने क्लाउड डिवीजन एडब्ल्यूएस के साथ पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस या एचआर और सपोर्ट वर्टिकल से लगभग 500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये 500 कर्मचारी रातो-रात सड़क पर आ गई हैं। इनकी नौकरी चली गई है और इनमें समक्ष परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों की छंटनी अमेजन के सीईओ एंडी जेसी द्वारा मार्च में की गई 9,000 छंटनी की घोषणा का हिस्सा है। अमेजन ने मार्च में अमेजन वेब सर्विस, ट्विच,  एडवरटाइजिंग और एचआर में 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी।

 

 

 

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी द्वारा मार्च में कर्मचारियों के साथ साझा किए गए मेमो के अनुसार,  ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी ने शुरूआत में जनवरी में 18,000 पदों को समाप्त कर दिया । हमने इस महीने अपनी योजना के दूसरे चरण को पूरा किया। हमें 9,000 अतिरिक्त भूमिका में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

 

 

सीईओ एंडी ने उल्लेख किया,  मैं यह साझा करने के लिए लिख रहा हूं कि हम अगले कुछ हफ्तों में ज्यादातर एडब्ल्यूएस, पीएक्सटी, विज्ञापन और ट्विच में लगभग 9,000 और पदों को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। यह एक कठिन फैसला था, लेकिन हमें लगता है कि कंपनी के लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा है। एडब्ल्यूएस के सीईओ एडम सेलिप्सकी ने भी घोषणा की थी कि एडब्ल्यूएस में छंटनी उत्तर अमेरिका से शुरू होगी, और फिर वैश्विक स्तर पर पहुंच जाएगी।

 

 

 

सेलिप्स्की ने कहा,  हमारी कंपनी का आकार और हमारी टीम का आकार दोनों ही हाल के वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बढ़े हैं,  जो क्लाउड के लिए ग्राहकों की मांग और एडब्ल्यूएस द्वारा प्रदान किए जाने वाले यूनिक वैल्यू से प्रेरित है। यह वृद्धि तेजी से आई है क्योंकि हम जितनी तेजी से निर्माण करेंगे, उतनी तेजी से ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे।

Read Also  सोने का आयात दोगुने से अधिक होकर 38 अरब डालर पर पहुंचा

 

 

 

जेसी ने कहा कि ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी ने लगभग 27,000 कॉर्पोरेट भूमिकाओं को खत्म करने का कठिन निर्णय लिया और अधिकांश नेतृत्व टीमों की तरह, यह मूल्यांकन करना जारी रखेगी और हम आगे बढ़ेंगे। जेसी ने कहा कि कंपनी ने लागत को सुव्यवस्थित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, हम अभी भी प्रमुख रणनीतिक दीर्घकालिक निवेशों के चलते ऐसा करने में सक्षम हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *