अमेरिका ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन को लेकर सामने आए एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अपना रुख स्पष्ट किया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत का एक नक्शा साझा किया था। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें पीओके भी शामिल है, साथ ही चीन के नियंत्रण वाले अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया था। हालांकि बाद में यूएसटीआर ने यह पोस्ट हटा ली।
ट्रेड डील की घोषणा के बाद साझा किए गए इस नक्शे को लेकर कूटनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी। नक्शे में जम्मू-कश्मीर के संपूर्ण क्षेत्र को भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया था। साथ ही अक्साई चिन, जिस पर चीन नियंत्रण रखता है और दावा करता है, उसे भी भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था।
नई दिल्ली लगातार यह दोहराती रही है कि जम्मू-कश्मीर का पूरा केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारत का यह भी कहना है कि ऐतिहासिक तथ्यों और पूर्व समझौतों के आधार पर अक्साई चिन उसका क्षेत्र है। दूसरी ओर, चीन समय-समय पर अपने “मानक नक्शे” जारी करता रहा है, जिनमें वह अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान और दक्षिण चीन सागर के विवादित इलाकों पर दावा जताता है।
उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका ने हाल ही में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक ढांचा तैयार करने की घोषणा की है। इस ढांचे के तहत दोनों देश कई वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती करेंगे, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...