Google Analytics Meta Pixel बिना तलाक दूसरा विवाह करने वाली पत्नी नहीं दाखिल कर सकती दहेज उत्पीड़न का केस - Ekhabri.com

बिना तलाक दूसरा विवाह करने वाली पत्नी नहीं दाखिल कर सकती दहेज उत्पीड़न का केस

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए फिरोजपुर के मजिस्ट्रेट द्वारा कथित पति के खिलाफ जारी समन आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि कोई महिला अपने पहले पति से विधिवत तलाक लिए बिना दूसरा विवाह करती है, तो वह दूसरे व्यक्ति को कानूनी रूप से पति नहीं ठहरा सकती और उस पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज नहीं कर सकती।

 

 

मामले में महिला ने फिरोजपुर के मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका विवाह हरजिंदर सिंह से हुआ था और विवाह के बाद उससे दहेज की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, डोली के समय कार की मांग की गई और बाद में उसके परिवार ने तीन लाख रुपये दिए। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर मजिस्ट्रेट ने समन जारी किए थे। इस आदेश को अपील में चुनौती दी गई, लेकिन अपील खारिज कर दी गई। इसके बाद याची ने वरिष्ठ अधिवक्ता सलिल देव सिंह बाली के माध्यम से हाईकोर्ट का रुख किया।

 

 

याची ने हाईकोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता का विवाह वर्ष 2005 में गुरमीत सिंह से हुआ था। वर्ष 2013 में दोनों के बीच तलाक की याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। यह भी बताया गया कि तलाक की कार्यवाही के दौरान महिला ने स्वीकार किया था कि गुरमीत सिंह से पहले उसका विवाह लखविंदर सिंह से हुआ था। दोनों ही मामलों में विधिवत तलाक नहीं हुआ था। ऐसे में शिकायतकर्ता को याची की वैध पत्नी नहीं माना जा सकता। याची ने दहेज उत्पीड़न के आरोपों से भी इनकार किया।

Read Also  बिहार में JDU-BJP का 17-17 सीटों पर लड़ना तय

 

 

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस शालिनी नागपाल ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई का प्रावधान करती है। हालांकि धारा में ‘पति’ की स्पष्ट परिभाषा नहीं दी गई है, लेकिन सामान्य अर्थ में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत विधिवत विवाहित पुरुष ही इस श्रेणी में आता है। अदालत ने कहा कि यदि पति या पत्नी बिना विधिक तलाक के किसी अन्य से विवाह करते हैं, तो वह विवाह कानूनी मान्यता नहीं रखता। इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए कथित पति के खिलाफ जारी समन आदेश को रद्द कर दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *