बस्तर में धर्म बदलने के विवाद के बीच कमलदेव भंजदेव की समझाइश-अपनी जाति पर गर्व करें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों धर्मांतरण का मुद्दा काफी तूल पकड़ा हुआ है। धर्मांतरण के मसले पर छत्तीसगढ़ में सियासत भी गर्म है। इस बीच अब बस्तर में धर्मांतरण रोकने और यहां के आदिवासी युवक-युवतियों को जागरूक करने के लिए बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव ने भी अपनी कमर कस ली है। बस्तर के एक गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कमलचंद भंजदेव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी अपना धर्म बदल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, हमें अपनी जाति पर गर्व करना चाहिए। साथ ही अपने देवी-देवताओं पर भी गर्व होना चाहिए। क्योंकि हमारे बुजुर्गों को भी उन पर गर्व है। यही वजह है कि बुजुर्ग अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह लक्ष्य रखना होगा कि उन्हें अपने देवी-देवताओं की, अपने गांवों की और अपनी धरती माता की सेवा करनी है। तब कहीं जा कर धर्मांतरण पर रोक लगाई जा सकती है। राजा ने कहा कि, बस्तर में जब धर्मांतरण रुकेगा तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी। पुलिस जवान भी काफी खुश होंगे, क्योंकि जब धर्म पर लड़ाई होती है तो कानून व्यवस्था बिगड़ती है।
देवगुड़ी में होती है सबसे ज्यादा ताकत – भंजदेव
बस्तर में ग्रामीणों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र देवगुड़ी (देवी-देवताओं का मंदिर) होता है। राजा ने कहा कि हमें अपनी देवगुड़ियों का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि देवगुड़ी में बहुत ताकत होती है। साथ ही धर्मांतरण करवाने वाले जो भी लोग गांवों में आते हैं उन्हें मना किया जाए। धर्मांतरण को रोकने के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। कमलचंद भंजदेव ने आदिवासी समुदाय के लोगों से कहा है कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति की जानकारी दें। सरकार सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, मोबाइल व स्वास्थ्य सुविधाएं दे सकती है। लेकिन संस्कार नहीं दे सकती और न ही समाज को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दारू भी बंद नहीं करेगी क्योंकि उससे उन्हें पैसे मिलते हैं। युवा एक बोतल दारू पीता है, फिर अस्पताल जाकर उल्टी लटकती एक बोतल से दवा लेता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...