Google Analytics Meta Pixel तखतपुर में खुड़िया जलाशय से पानी सप्लाई के लिए जल्द बनाई जाए कार्ययोजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

तखतपुर में खुड़िया जलाशय से पानी सप्लाई के लिए जल्द बनाई जाए कार्ययोजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० शिविर लगाकर बनाए जाएं जाति प्रमाण पत्र: मुख्यमंत्री
० पटवारियों की अपने मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खपरी में आयोजित अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान तखतपुर में खुड़िया जलाशय से पानी की सप्लाई की घोषणा के संबंध में कहा कि इसके लिए अधिकारी जल्द कार्ययोजना तैयार करें। तखतपुर क्षेत्र में खारे पानी की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां गांवों में पानी टंकी बनी है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है वहां नल जल योजना के जरिए पानी की सप्लाई जल्द शुरू की जाए।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि 464 नल-जल योजनाओं के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया। नल जल योजना के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 200 नल कनेक्शन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराने और गांवों में शिविर लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में हाट बाजार क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 20 हाट बाजार चिन्हित हैं। मुख्यमंत्री ने इस योजना के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना के संदर्भ में अधिकारी ने बताया कि जिले में 34 हजार 873 लोगों का पंजीयन हुआ है, सभी को योजना का लाभ मिल रहा है। गौठान के संबंध में जानकारी लेने पर तखतपुर सीईओ ने बताया कि ब्लॉक में 82 गौठान संचालित हैं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल भवनों के मरम्मत, रंगाई पुताई आदि के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के ईई को नहरों के लंबित मुआवजा प्रकरण के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भैसाझार परियोजना के प्रभावितों के मुआवज़ा वितरण के लिए कैम्प लगाएं। अधिकारी ने बताया कि 40 प्रकरणों में विवाद है इसलिए विलंब हो रहा है, इस पर मुख्यमंत्री ने जून तक निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से वन अधिकार पट्टा के संबंध में जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर लगाकर पात्र लोगों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन लेकर सभी पात्र लोगों को पट्टा प्रदान करें।

Read Also  नक्सलियों ने पत्नी-बच्चे के सामने व्यापारी को पीट-पीट कर मार डाला

बैठक में सुपोषण योजना की प्रगति के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, 3 वर्ष के बच्चों एवं शिशुवती माताओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। एनीमिया जांच के बारे में अधिकारी ने बताया कि जिले में 353 एनीमिया के गंभीर मरीज हैं, इस पर अधिकारी को उनकी नियमित जांच और पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में लघु वनोपज संग्रहण के बारे में अधिकारी ने बताया कि जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण किया जाता है। इस वर्ष 32 हजार 200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 30 हजार रुपए से अधिक मानक बोरा का संग्रहण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक के संबंध में पहली बार शिकायत आई है कि किसान एक दिन में 49 हज़ार रूपए ही निकाल पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने विसंगति दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक एटीम, एनएफटी, आरटीजीएस के बारे में भी लोगों को जानकारी देने और कैश लिमिट बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि पटवारी मुख्यालय में नहीं बैठते, अधिकारी जांच करें और पटवारियों का मुख्यालय में बैठना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों के खिलाफ़ रिश्वत की शिकायत आ रही है, एसडीएम जाँच कर कार्रवाई करें, ऐसा नहीं होने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने कानून एवं व्यवस्था के संबंध में ली जानकारी जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि चाकूबाज़ी की घटनाओं पर लगाम लगाएं। गुंडा गर्दी करने वालों के खिलाफ़ कड़ी करवाई करें। ज़मीन विवाद एक कारण है तो राजस्व और पुलिस समन्वय कर गुंडागर्दी को रोके वरना अधिकारियों पर करवाई होगी। उन्होंने अतिक्रमण को रोकने राजस्व संबंधी विवादों को तत्काल सुलझाने के निर्देश दिए। लो वोल्टेज के संबंध में अधिकारी ने बताया कि एक सौ 16 ट्रांसफर लगा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में बिजली की समस्या नहीं होगी, मुख्यमंत्री ने कृषि पम्प कनेक्शनों की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोड़ी कला विंध्यसार खम्हरिया के स्कूलों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई है, जिला शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण कर समस्या का निराकरण करें एवं अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान पंचायत सचिवों से जुड़ी शिकायत सुनीता यादव, हर प्रसाद भास्कर ने की है, कलेक्टर जाँच कर रिपोर्ट दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...