धरमजयगढ़ :- हाथी मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है आये दिन धरमजयगढ़ क्षेत्र मे हाथी और ग्रामीण की मौत की घटना आम बात सी हो गई है आज फिर के घटना सामने आई है जिसमे धरमजयगढ़ रेज के आमगॉव में हाथी ने ग्रामीण को पटककर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी अनुसार क्षेत्र में झुण्ड से बिछड़ कर धरमजयगढ़ के आमगॉव जंगल में एक हाथी घूम रहा है।धरमजयगढ़ रेंज के 372 RF में रात को हाथी ने ग्रामीण को मारा है। सूचना पर ग्रामीण और वन विभाग मौके पर पहुंचे और जांच मे जुट गये है। मृतक की पहचान भगत राम राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी वैसी धर्म झगड़ के रूप में की जा रही है










