Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में उत्तर पूर्व क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों से की मुलाकात,निवेश के लिए किया आमंत्रित - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में उत्तर पूर्व क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों से की मुलाकात,निवेश के लिए किया आमंत्रित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ में विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उत्तर पूर्व क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक संगठनों और उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग और व्यापार अनुकूल नीतियों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, लोहा, इस्पात, सीमेंट और थर्मल पावर जैसे संपन्न कोर सेक्टर उद्योगों और छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योगों के प्रारंभ होने के कारण काफी बढ़ी है। पीएचडी चैम्बर आॅफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर पूर्व क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन कॉर्पाेरेशन मनोज कुमार दास और उप निदेशक, पीएचडी चैम्बर उत्तर पूर्व क्षेत्र एस. के. हजारिका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क इनक्यूबेटर के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रांजल कोंवर बताया कि वे पहले से ही 36 आईएनसी (छत्तीसगढ़ राज्य इनक्यूबेटर) के साथ काम कर रहे हैं। ग्रीन वैली राइस टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशीष कुमार बजाज ने भी कई क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में निवेश करने में अपनी रुचि दिखाई।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों ने उत्तर पूर्व परिषद के सह अध्यक्ष अभिजीत बरूआ और सीआईआई के निदेशक शांता सरमा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की नीति और पूंजी निवेश आकर्षित करने के लिए भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला। फेडरेशन आॅफ इंडस्ट्री एण्ड कॉमर्स और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के निदेशक बिस्वजीत हजारिका, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के प्रतिनिधि और बीएमजी इन्फॉरमेटिक्स के सह-संस्थापक जॉयदीप गुप्ता और मोनोजीत भट्टाचार्जी ने भी गुवाहाटी में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ की क्षमताओं, संसाधनों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला
श्री बघेल ने सभी प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की क्षमताओं, संसाधनों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। श्री बघेल ने अपने संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति 2019-24 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया, जो समावेशी आर्थिक विकास पर केंद्रित है। श्री बघेल ने राज्य में निवेश के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे कि खाद्य प्रसंस्करण, इथेनॉल, रत्न और आभूषण, लघु वनोपज आदि के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूमि दरों और पट्टे के किराए में राज्य सरकार द्वारा दी गई रियायतों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले दो सालों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं, जिससे भारत में सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों के रूप में छत्तीसगढ़ भी उभरा है।
छग में विभिन्न प्रकार के उद्योगों के प्रारंभ होने से विकास की नई संभावनाएं
श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों में वेल्यू एडीशन और विभिन्न प्रकार के उद्योगों के प्रारंभ होने से विकास की नई संभावनाएं निर्मित हुई है। उद्योग और व्यापार जगत में नवाचार और प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग से छत्तीसगढ़ ने भारत में पसंदीदा व्यावसायिक स्थल के रूप में विशेष पहचान बनाई है। श्री बघेल ने निवेशकों को यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में अनुकूल कारोबारी माहौल है। उन्होंने निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने और राज्य में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...