अमलीपदर-सांप के काटने से 7 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. ये घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के बिरीघाट गांव की बताई जा रही हैं. प्रारंभिक जानकारी के मतुबाकि मासूम घर के बिस्तर में ही सो रही थी, तभी बच्ची को सांप ने काटा और शरीर में पूरा जगह फैलने की वजह से उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन आनन-फानन में हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया.









