मध्य प्रदेश के विदिशा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक छोटी सी मासूम बच्ची कचरे के ढेर में फेंका गया खाना उठाकर खाती नजर आ रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह तस्वीर डिजिटल इंडिया के दौर में भी ‘भूखे पेट के सवाल’ को उजागर करती है।
जानकारी के मुताबिक, यह शर्मसार कर देने वाली तस्वीर विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर से कुछ ही दूरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मासूम बच्ची कचरे के डंप से अपना पेट भरने के लिए खाना खोज रही है और फेंके हुए खाने को उठाकर अपनी भूख मिटाने की कोशिश कर रही है। यह नजारा किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि हमारे समाज की उस सच्चाई को बयां करता है, जहां आज भी एक तबका भूख से लड़ने के लिए कचरे का सहारा लेने को मजबूर है।
भले ही सरकार हर साल करोड़ों रुपये गरीबों के कल्याण के नाम पर खर्च करती हो और गरीबों के नाम से सैकड़ों योजनाएं चलाने का दावा करती हो, लेकिन ऐसे दृश्य बताते हैं कि ये सब धरातल पर धराशाई हो जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे ‘मामा के भांजियों का विकास’ बताया, तो किसी ने ‘बचपन बचाओ अभियान’ पर सवाल उठाए।
हालांकि, इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल सिर्फ सिस्टम पर ही नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति पर भी है जिसने यह वीडियो बनाया। सवाल उठ रहा है कि जब यह वीडियो बनाया गया, तब किसी ने उस बच्ची को खाना क्यों नहीं दिया? वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना ज्यादा जरूरी समझा गया, जो ‘डिजिटल इंडिया’ के दौर की नई समाज सेवा बन चुकी है। आलोचकों का कहना है कि अगर हर कैमरे के पीछे खड़ा व्यक्ति एक वक्त का भोजन भी दे देता, तो शायद यह बच्ची आज वायरल नहीं, बल्कि मुस्कुराती नजर आती।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...