Google Analytics Meta Pixel डेनेक्स ब्रांड की एक अभिनव पहल : दंतेवाड़ा में लगा आरओ वाटर प्लांट - Ekhabri.com

डेनेक्स ब्रांड की एक अभिनव पहल : दंतेवाड़ा में लगा आरओ वाटर प्लांट

रायपुर। एक ओर जहां पूरी दुनिया में इम्यूनिटी बूस्ट करने की बात हो रही है, हर कोई जहां बीमारियों से बचने के लिए हर तरह के जतन करने को तैयार है। ऐसे समय में पानी के जरिए कई गंभीर बीमारियों निजात दिलाने के लिए दंतेवाड़ा में अभिनव पहल हो रही है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन अपने ब्रांड डेनेक्स (दंतेवाड़ा नेक्स्ट) के नाम पर अब आरओ वाटर की सुविधा देने जा रहा है. डेनेक्स ब्रांड से उपलब्ध होने वाले इस आरओ वाटर की खासियत होगी कि इसमें टीडीएस 110 पीपीएम होगा, जो सेहत के लिहाज से बेहतर माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक 110 पीपीएम के साथ टीडीएस वाले पानी का पीने के लिए उपयोग करने पर कई गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने डेनेक्स (दंतेवाड़ा नेक्स्ट) ब्रांड से उद्मम शुरू किया. इसमें महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ा गया। शुरूआती दौर में डेनेक्स ब्रांड नेम से वस्त्र निर्माण का काम किया गया, जो बहुत कम समय में ही देश भर में पहचान बना चुका है. वहीं डेनेक्स ब्रांड के कई खाद्य पदार्थ पर छत्तीसगढ़ समेत देश-दुनिया के अन्य शहरों में भी बिक रहे हैं। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए दंतेवाड़ा के शुद्ध और स्वच्छ पानी का उपयोग आरओ वाटर बनाने के लिए किया जा रहा है। इस कड़ी में दंतेवाड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकनार के मां दंतेश्वरी गौ-संवर्धन केन्द्र में आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई है. इस प्लाटं का संचालन प्रगति एवं प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है. भविष्य में आरओ वाटर प्लांट के संचालन के लिए स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस कदम से जहां महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ उनका आर्थिक सुदृढ़ीकरण होगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि सुदूर अंचल दंतेवाड़ा में तैयार आरओ वाटर देश के विभिन्न हिस्सों तक अपनी पहुंच बनाएगा। यहां छत्तीसगढ़ के स्थानीय पर्व छेरछेरा पुन्नी के मौके पर सोमवार 17 जनवरी को डेनेक्स आरओ वाटर के पहले रथ को जिला संयुक्त कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कर्मा, उपसंचालक पशुधन चिकित्सा विभाग डॉ. अजमेर सिंह कुशवाह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...