Google Analytics Meta Pixel श्रद्धालुओं के लिए चार घंटे खुली रही मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा - Ekhabri.com

श्रद्धालुओं के लिए चार घंटे खुली रही मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा

देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से मां वैष्णो देवी के दर्शन हो रहे हैं। चार साल बाद मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए दो घंटे के लिए प्राचीन गुफा खोली गई थी। उसके बाद से रोजाना दिन और रात में श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से मां के दर्शन हो पा रहे हैं। मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को दिन में ही दो घंटे के लिए श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा के दर्शन उपलब्ध हुए थे, लेकिन 15 जनवरी को दिन में दो घंटे और रात में करीब साढ़े तीन घंटे प्राचीन गुफा खोली गई। सोमवार को दिन में 11 से लेकर एक बजे तक और रात में 10 से लेकर तड़के साढ़े चार बजे तक प्राचीन गुफा खुली रही। मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक प्राचीन गुफा खोली गई।

 

 

श्रद्धालु मां के अलौकिक दर्शनकर परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। वर्तमान में रोजाना 15 से 20 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन प्राचीन गुफा से श्रद्धालुओं को दर्शन उपलब्ध करवा रहा है। दोपहर दो बजे तक करीब 10,000 श्रद्धालु मां भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का आना जारी था। दिनभर मौसम साफ रहा और श्रद्धालु गुनगुनी धूप में आगे बढ़ते रहे।

 

 

वहीं माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग के अनुसार, वर्तमान समय में मां वैष्णो देवी की यात्रियों की संख्या में कमी आई है। यात्रा में बढ़ोतरी के लिए मां की प्राचीन गुफा खोली जा रही है। जब तक संभव होगा श्राइन बोर्ड प्रशासन समय-समय पर श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा मां वैष्णो देवी के दर्शन करवाने की कोशिश करता रहेगा। बीते 14 जनवरी 25,000, 15 को 19,000 और 16 को 17,000 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...