Google Analytics Meta Pixel स्कार्पियो की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति की मौत - Ekhabri.com

स्कार्पियो की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति की मौत

गरियाबंद । शालेभाठा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई और उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। मोपेड सवार दम्पति को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और देवभोग अस्पताल में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने स्कार्पियो वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्यारी बाई अपने पति जालंधर के साथ मोपेड पर सवार होकर धुरवागुड़ी में आयोजित विभागीय मीटिंग से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी मोपेड विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एल एन 7462 से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो चालक स्वयं अपनी गाड़ी में बिठाकर दोनों को देवभोग लेकर पहुंचा जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
स्कार्पियो चालक दुर्योधन निषाद ने पुलिस को बताया कि दो बाइक सवार आजू बाजू बात करते जा रहे थे। जैसे ही उसकी गाड़ी ने उन्हें क्रॉस करने की कोशिश की तो जालंधर ने अपनी मोपेड गलत दिशा में मोड़ दी। जालंधर की मोपेड उनकी गाड़ी के बोनट से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। मोपेड पर सवार जालंधर ओर उसकी पत्नी भी मोपेड से दूर जा गिरी। दोनों को गंभीर चोटें आईं। चोट लगने के बाद दोनो घायल हो गए। वह दोनों को अपनी गाड़ी में बिठाकर देवभोग अस्पताल लेकर आया। जहां उनकी मौत हो गयी। मामले में देवभोग पुलिस ने स्कार्पियो चालक के विरूद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...