मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पत्नी के चाय बनाने में देरी क्या हुई पति ही उबलने लगा। वह इतना अधिक नाराज हुआ कि पहले पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस भी गले पर निशान होने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि झगड़े की असली वजह जांच के बाद ही सामने आ पायेगी और आरोपी पति हिरासत में ले लिया है।
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के थाटीपुर गाँव निवासी 22 साल की साधना रजक की उसके पति मोहित रजक ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह जो सामने आई है वो चौकाने वाली है। कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चाय को लेकर झगडा शुरू हुआ था। पत्नी साधना ने चाय बनाने में देर कर दी। इससे आग बबूला हुए पति मोहित ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसका गला दबा दिया। गला दबाते ही साधना जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
ससुरालियों ने साधना के मायका पक्ष को सूचना दी और मौत को संदिग्ध बताते रहे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया और जब शव की जांच की गई तो मृतका के गले पर कसने के निशान स्पष्ट दिखाई दिए। इसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मोहित ने पत्नी का गुस्से में गला दबाना स्वीकार कर लिया।
चन्दूपुरा महाराजपुरा निवासी परिजनों ने बताया कि 2021 में उन्होंने साधना की शादी थाटीपुर गाँव निवासी मोहित रजक से की थी। वह लाउंड्री का काम करता है। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन डेढ़ साल से दोनों के बीच झगडे होने लगे। अब उसने हत्या की है या नहीं, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा। हम तो इंसाफ चाहते हैं। पुलिस के सामाने आरोपी पति कई कहानियां सुना रहा है। हालाँकि गले पर निशान के बाद उसने जुर्म कुबूल किया है। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति मोहित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...