Google Analytics Meta Pixel चोट लगने पर गुस्सा हुए कप्‍तान रोहित शर्मा ने पूछा रघु कहां गया... - Ekhabri.com

चोट लगने पर गुस्सा हुए कप्‍तान रोहित शर्मा ने पूछा रघु कहां गया…

इंग्लैंड के विरुद्ध टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम एडिलेड ओवल स्टेडियम में वैकल्पिक अभ्यास करने आई थी। नेट बालर के अलावा रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक अभ्यास करने आए थे। सबकुछ सामान्य चल रहा था लेकिन अचानक से थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु की उछलती गेंद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में जाकर लगी। रोहित कराहने लगे, वह रघु पर गुस्सा भी हुए, थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के पसीने छूट गए। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और फिजियो कमलेश जैन उनके पास पहुंचे।

 

भारतीय कप्तान पुल शाट खेलने के प्रयास में चूक गए थे और गेंद तेजी से उनकी कलाई के ऊपरी हिस्से में जाकर लगी। वह दर्द से कराहकर अभ्यास छोड़कर एक किनारे बैठ गए। उन्हें आइस पैक लगाया गया। वह करीब 40 मिनट तक आइस पैक लगाकर बैठे रहे। टीम प्रबंधन ने इस दौरान रघु को वहां से बाहर भेज दिया। चोट रोहित के शरीर में लगी थी लेकिन उन 40 मिनट तक उनके दिमाग में यह जरूर आया होगा कि पहली बार अपनी कप्तानी में टीम को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में लाया हूं, क्या उसमें नहीं खेल पाऊंगा इसीलिए द्रविड़ ने मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन को रोहित के पास भेजा। अप्टन काफी देर तक उन्हें कुछ समझाते रहे। अप्टन को सिर्फ इस विश्व कप के लिए विशेष तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है।

 

40 मिनट बाद रोहित उठे और दस्ताने पहने। वह नेट पर पहुंचे तो दाहिने हाथ के दूसरे थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट दयानंद गरानी उनको अभ्यास कराने आए। द्रविड़ ने दयानंद को कहा कि बिना रोबो आर्म के सिर्फ हाथ से आराम से गेंद फेंकें। आमतौर पर थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रोबो आर्म से गेंद फेंकते हैं। ऐसे में गेंद आम गेंदबाज की अपेक्षा दो फिट ऊपर से आती है। ये गेंद काफी तेज और उछाल के साथ आती है। छह गेंद खेलने के बाद जब रोहित को लगा कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा रोबो आर्म से फेंको। दयानंद रोबो आर्म से गेंद फेंकने लगे। हालांकि वह ज्यादा तेज नहीं फेंक रहे थे। इसके बाद रोहित ने दो-तीन बढ़िया शाट मारे। द्रविड़ की जान में जान आई और उन्होंने ताली बजाई।

Read Also  प्रीति के प्यार में जहीर खान ने तोड़ दी थी धर्म की दीवार

 

जब रोहित को लगा कि वह ठीक हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा रघु कहां है? उधर से किसी ने कहा, यहीं कही होगा। कुछ मिनट बाद अचानक से हल्के से डर और धीमी मुस्कान के साथ रघु अभ्यास मैदान में प्रकट हुए। रोहित ने कहा, इधर गेंद फेंक आकर… रघु उनके नेट के सामने आए और पहले की अपेक्षा धीमे-धीमे थ्रोडाउन करने लगे। रोहित बाद में लय में लौट आए। जब अभ्यास खत्म हुआ रघु, रोहित के पास जाकर खड़े हो गए। बाद में गेंदबाजी कोच पारस महांब्रे ने रघु से कहा कि अब तू बराबर डाल रहा है। अब तेरी शार्ट गेंद नहीं गिरेगी।

 

रोहित फिट हैं
टीम सूत्रों ने कहा कि कप्तान फिट हैं और उन्हें इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मैच में खेलना चाहिए। जब उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की तो वह किसी तरह से असहज महसूस नहीं कर रहे थे। सीटी स्कैन या एक्सरे करवाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा हमारे पास मैच से पहले एक दिन का समय है जिसमें वैकल्पिक अभ्यास ही होगा। यह चोट अभी गंभीर नजर नहीं आ रही है। पुल शाट रोहित का प्रिय शाट है। कई बार उन्होंने इस शाट को खेलने के प्रयास में अपने विकेट भी गंवाए। इस टूर्नामेंट में जिबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध उन्होंने पुल शाट खेलकर ही अपना विकेट खोया था। बांग्लादेश के विरुद्ध भी उनका पुल शाट सही नहीं लगा था लेकिन क्षेत्ररक्षक ने कैच छोड़ दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...