Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बेड़मा विधानसभा केशकाल में कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में की गई घोषणाएं - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बेड़मा विधानसभा केशकाल में कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में की गई घोषणाएं

रायपुर- मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में हमने बड़े फैसले लिए। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की, किसानों की ऋण माफी की। इस साल हम किसानों से 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। लॉकडाउन की विपरीत परिस्थिति में भी हमने 17 रुपये किलो महुआ को 30 रुपये प्रति किलो में खरीदने का काम किया और वनांचल के लोगों को आर्थिक स्थिरता दी। कोदो-कुटकी-रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत हमने की है और इससे किसानों की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मक्का भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले यही हमारा इस प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज बेड़मा में 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उन्हें बड़े शहरों में काम मिला है । इस तरह हमारे युवा रोजगार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे है ताकि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो। हमने पिछले 2 महीने में 48 करोड़ बेरोजगारी भत्ता देकर युवाओं को सम्बल दिया है।

की गई घोषणाएं :-

. शासकीय दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल को पी. जी. कॉलेज का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति। (विकासखण्ड केशकाल, बड़ेराजपुर व फरसगांव के छात्र लाभान्वित होंगे।)

2. डडसेना कलार समाज हेतु केशकाल में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य की स्वीकृति (लगभग 8000 सामाजिक जन होंगे लाभान्वित) जमीन उपलब्ध कराने निर्देश।

Read Also  कौशल्या माता मंदिर, सिरपुर और पांच शक्ति पीठों का पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास : बृजमोहन अग्रवाल

3. बहीगांव में पुलिस चौकी की स्थापना।

4. ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में विश्रामगृह निर्माण की स्वीकृति।

5. रामवन गमन पथ में शामिल प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोबरहिन (गढ़धनोरा) को विकसित करने की स्वीकृति।

6. बेड़मा में सामुदायिक भवन की स्वीकृति।

7. देवतरा, भर्रीपारा, बुडराडीही, पलोरा मार्ग का पुल-पुलियों सहित 7.00 कि.मी. सड़क निर्माण की स्वीकृति।

8. कोपरा भंवरदीग नदी में वृहद पुलिया निर्माण की स्वीकृति।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का दूसरा बैच शुरू, 36 युवा चयनित

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

आवास मेला 2025 लक्की ड्रॉ में पूजा बरेठ ने जीती कार, विजेताओं की घोषणा

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *