छत्तीसगढ़ विधानसभा में सभी 90 सीटों पर मतदान संपन्न के बाद पार्टियां सीटों के जीतने की संभावना के गुणा-भाग में जुट गई हैं। प्रदेश के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। बीजेपी ने जहां 50 से 55 सीटें जीतने का दावा किया है, वहीं कांग्रेस के अलग-अलग नेता अलग-अलग अंक बता रहे हैं। कोई दो तिहाई सीटें जीतने का दावा कर रहा है तो कोई 60 और कोई 75 पार पर अड़ा है।
चुनाव में कांग्रेस 75 पार का नारा देकर मैदान उतरी थी। मगर, मतदान के बाद कांग्रेस नेता सीटें जीतने के दावे पर एकमत नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव दो तिहाई सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं तो कुछ रणनीतिकारों ने 60 सीटों पर जीत सुनिश्चित बताया है। वहीं, पार्टी के कुछ दिग्गजों ने अभी भी 75 पार का दावा किया है। सभी दिग्गजों ने अपने दावे को कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को आधार बताया है।
भाजपा भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 50 से 55 सीटों पर बीजेपी के विधायक जीतने का दावा किया है। भाजपा के सभी रणनीतिकार और दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री के दावों से सहमत है। भाजपा नेताओं के सीटों के गणित में कोई भिन्नता नहीं है। भाजपा नेताओं ने दावे का आधार बूथों से आई आंतरिक रिपोर्ट को बताया है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सरकार बनने का जादुई आंकड़ा 46 है। भाजपा 2003, 2008 में 50-50 और 2013 में 49 सीटें जीतकर सरकार बनाने में सफल रही, जबकि कांग्रेस 37 से 39 सीटें जीत कर मुख्य विपक्षी दल रही। 2018 में कांग्रेस 68 सीट जीत कर सत्ता में आई और भाजपा 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस बार दोनों के अपने-अपने दावे हैं, लेकिन ईवीएम खुलने के बाद ही पता चलेगा किसके दावे में कितना दम रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...