मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब जहां निर्वाचन आयोग मतगणना की तैयारी में जुट गया है, वहीं, राजनीतिक दलों ने भी इसको लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी दल मतगणना के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित करने लगे हैं। कांग्रेस ने 26 नवंबर को सभी को भोपाल बुलाया है। वहीं, बीजेपी ने मंथन करने की तैयारी कर रखी है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, घोषणा पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मतदान के बाद मिले फीडबैक के आधार पर एक-एक सीट को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही मतगणना को लेकर भी चर्चा हुई। मतगणना के लिए प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया और कुछ विशेष टिप्स भी दिए गए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 26 नवंबर को सभी विधानसभा प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को भोपाल बुलाया है। यहां पीसीसी के सभागार में उनको ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें डाक मतपत्रों की गिनती और हर राउंड के बाद मतगणना की सर्टिफाइड कॉपी लेने के लिए मतगणना अभिकर्ताओं को बताया जाएगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद नतीजों को लेकर जोड-घटाव के बाद मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस समेत मैदान में उतरे सभी दलों ने मतगणना के लिए प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ता को प्रशिक्षित कर चुनावी युद्ध् में जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। चुनाव आयोग के साथ बीजेपी और कांग्रेस भी पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसलिए खास टिप्स भी दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...