Google Analytics Meta Pixel छग का एक और सिंगर सोशल मीडिया में छाया-कबाड़ को बजाकर रस्सी के माइक से गा रहा 'बेबी मुझे देदे लव डोज' - Ekhabri.com

छग का एक और सिंगर सोशल मीडिया में छाया-कबाड़ को बजाकर रस्सी के माइक से गा रहा ‘बेबी मुझे देदे लव डोज’

जगदलपुर। बस्तर के आदिवासी बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में पॉपुलर हुआ सुकमा का सहदेव है। सहदेव के बचपन के प्यार गाने ने बड़े से बड़े फिल्मी सितारों को थिरकने मजबूर कर दिया। इसी बीच अब दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहे बच्चे कबाड़ के जुगाड़ से म्यूजिक सिस्टम बनाए हुए हैं। इनमें से एक बच्चा मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह का बेबी मुझे देदे लव डोज गाना गाते हुए दिखाई दे रहा है और उसकी साथी ताल में ताल मिला रहे हैं। वीडियो में दिख रहे ये सभी बच्चे दंतेवाड़ा जिले के कुम्हाररास में रहते हैं। रस्सी को माइक बना कर मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह का बेबी मुझे देदे लव डोज गाना गाते हुए वीडियो में जो बच्चा दिख रहा है उसका नाम भोगेन्द्र बघेल है। भोगेन्द्र हनी सिंह का बहुत बड़ा फैन है। स्कूल में पढ़ाई करते समय यह हनी सिंह के गाने को गुनगुनाया करता था। बेबी मुझे देदे लव डोज गाना इसका सबसे पसंदीदा गाना है। माइक सहित म्यूजिक सिस्टम नहीं होने की वजह से कुछ दोस्तों ने कबाड़ से ही प्लास्टिक के डिब्बे और रस्सियों का जुगाड़ किया। फिर भोगेन्द्र उसी बैंड में गाने लगा और उसकी साथी ताल से ताल मिलाने लगे। बच्चे इस तरह रोज प्रैक्टिस किया करते थे।
कटेकल्याण के धीरू नाग ने किया वायरल
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे बच्चों की बैंजो पार्टी का वीडियो महज 3 साल पुराना है। कुम्हारारास के स्कूल पारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहिनी नागेश ने यह वीडियो बनाया था। मोहिनी के पति सुमित नागेश जो शिक्षा विभाग में क्लर्क है, उन्होंने बताया कि 3 साल पहले मेरी पत्नी ने बच्चों के इस वीडियो को शूट किया था। रोजाना स्कूल में छुट्टी के बाद ये बच्चे इसी तरह कबाड़ से जुगाड़ से बनाए म्यूजिक सिस्टम को बजाकर गाना गाते थे। सभी बच्चे हनी सिंह के बड़े फैन हैं। इस वीडियो को सुकमा के सहदेव का वीडियो वायरल होने के बाद कटेकल्याण के धीरू नाग ने वायरल किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...