Google Analytics Meta Pixel लोक निर्माण विभाग में मनमानी ढंग से चहेतों को दिया जा रहा कार्य - Ekhabri.com

लोक निर्माण विभाग में मनमानी ढंग से चहेतों को दिया जा रहा कार्य

चार करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को चहेते ठेकेदारों के बीच बांटकर भ्रष्टाचार का मामला
कोण्डागांव। जिले के लोक निर्माण विभाग संभाग कार्यालय के बड़े बाबू एवं अधिकारियों की मिलीभगत से चार करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को चहेते ठेकेदारों के बीच बांटकर भ्रष्टाचार करने की मंशा का मामला सामने आया है। विदित हो कि लोक निर्माण विभाग संभाग कोंडागांव अंतर्गत जारी निविदा क्रमांक 18/2021- 22 जिसके अंतर्गत कार्यालय के उपसंभाग 1, उपसंभाग 2 एवं उप संभाग केशकाल के अंतर्गत राज्य मार्ग एवं मुख्य जिला मार्गों एवं पुल पुलिया का वार्षिक संधारण कार्य किया जाना है। कार्य का लोक निर्माण विभाग कोंडागांव द्वारा तृतीय आमंत्रण जारी किया गया था। जिसमें निविदा प्रपत्र क्रय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2022 निर्धारित थी। उक्त निविदा प्रपत्र क्रय करने हेतु कोंडागांव एवं अन्य जिलों के ठेकेदारों द्वारा काफी संख्या में आवेदन प्रस्तुत कर कार्यालय के बड़े बाबू के पास निविदा प्रपत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं निविदा प्रपत्र की राशि अंतिम तिथि से पूर्व ही जमा किया जा चुका था। जिस पर बाबू द्वारा अंतिम तिथि पर एक साथ सभी को निविदा प्रपत्र प्रदान करने की बात कही गई थी, किंतु अधिकारी व बड़े बाबू द्वारा कुछ चुनिंदा व चहेते ठेकेदारों से सांठगांठ कर संभवत: मोटी रकम लेकर बाकी कई ठेकेदारों को बिना कारण बताए निविदा शुल्क जमा नहीं करते हुए निविदा प्रपत्र प्रदान नहीं किया गया। जिससे निविदा से वंचित ठेकेदारों में विभाग की इस कार्यप्रणाली से काफी रोष है।
निविदा शुल्क जमा ना होने से शासन को राजस्व का नुकसान हुआ
वहीं निविदा शुल्क जमा ना होने से शासन को राजस्व का नुकसान हुआ है एवं मिलीभगत से संपन्न निविदा में निविदा दर अधिक होने से शासन को लाखों का राजस्व नुकसान होगा। बता दें की उक्त निविदा के कार्यों को विभाग द्वारा 2-2 करोड़ की लागत के आॅनलाइन निविदा आमंत्रण हेतु उच्च कार्यालय भेजा जा चुका था किंतु उसे वापस कर पुन: विभाग द्वारा उक्त कार्यों को 50-50 लाख की लागत का बनाकर मैनुअल पद्धति से निविदा आमंत्रित की गई व बिना कारण बताए निविदा तिथि को बढ़ा दिया गया। दूसरी बार पुन: 50-50 लाख की लागत के कार्यों का कर निविदा आमंत्रित करने के बाद फिर से उसकी तिथि को बढ़ाकर निविदा कार्यों को 25-25 लाख का बना कर निविदा आमंत्रण की अंतिम तिथि 20/01/2022 रखी गई थी। इस प्रकार अधिकारी व बड़े बाबू के कारण उक्त निर्माण कार्यों का कार्य, ना तो समय से कराया जा रहा है और ना ही निविदा प्रक्रिया को निष्पक्षता से संपादित किया जा रहा है। जबकि जिन निर्माण कार्यों की निविदा विभाग जनवरी अंत में जारी कर संपादित कर रहा है। यह वे वार्षिक मरम्मत कार्य हैं जिनका निर्माण मार्च माह में पूरा हो जाना चाहिए जबकि जारी निविदा में छह कार्य वार्षिक मरम्मत के हैं जिनकी लागत डेढ़ करोड़ की है। विशेष मरम्मत कार्य करने के पूर्व उनका विभाग प्राक्कलन तैयार करता है उसके बाद उच्च कार्यालय से अनुमति लेकर ही कार्य कराए जा सकते हैं।
कार्य को वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात मार्च तक पूरा किया जाना असंभव
सवाल उठता है की जिस निविदा को विभाग तीन- तीन बार तिथि बढ़ाकर निविदा संपन्न करने में महीनों लगा रहा है, ऐसे में उन विशेष मरम्मत कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर उच्च कार्यालय से अनुमति लेकर निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात मार्च तक पूरा किया जाना असंभव लगता है। निष्पक्ष निविदा संपन्न ना करा कर अधिकारी व बाबू द्वारा चहेतों को करोड़ों के टेंडर मनमाने तरीके से बांटना, जिससे सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान होगा एक संवेदनशील मामला है। अत: उक्त निविदा को निरस्त कर संपन्न निविदा की प्रक्रिया की जांच कर निविदा कार्यों को अगले वित्तीय वर्ष में लगाना लोकहित में होना जान पड़ता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...