Google Analytics Meta Pixel राहुल गांधी के आते ही प्रदेश मेें गिरफ्तारी शुरू - Ekhabri.com

राहुल गांधी के आते ही प्रदेश मेें गिरफ्तारी शुरू

-रायपुर-जांजगीर में दर्जनों भाजयुमो नेता हिरासत में,आंदोलन कर रहे किसानों को बैरिकेडिंग से घेरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राहुल गांधी का दौरा है इसके मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम करते हुए पुलिस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। भाजयुमो ने राहुल गांधी के इस दौरे का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान कर दिया था। गुरुवार की सुबह जांजगीर के नैला स्टेशन पर पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सामने अचानक पुलिस आ गई। पूछताछ की गई जब पता चला कि यह नेता रायपुर जा रहे हैं तो इन्हें फौरन पुलिस ने हिरासत में ले लिया, इसी तरह का आलम प्रदेश के कई जिलों में है । रायपुर में जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, राहुल राव अमित मैशेरी, मुकेश पटेल सहित कुछ मंडल अध्यक्षों की गिरफ्तारी की खबर है।
अफसर ने कहा रायपुर नहीं जा सकते
भाजयुमो नेता उमेश घोरमोड़े ने बताया, जांजगीर के नैला स्टेशन पर जितेंद्र देवांगन और अमन प्रताप पहुंचे थे। रायपुर जा रहे भाजयुमो के नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस वजह से नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। जितेंद्र देवांगन और अमन प्रसाद इसे अधिकारों का हनन बताते रहे और दूसरी तरफ पुलिस ने कह दिया कि आपके रायपुर जाने की वजह से कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए जाने नहीं देंगे लगातार बहस करने के बाद भी पुलिस ने साफ कह दिया आप यहां से नहीं जा सकते तो नहीं जा सकते और उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पिछले करीब 1 सप्ताह से पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम भाजयुमो की उन तमाम नेताओं की निगरानी कर रही थी जो राहुल गांधी के दौरे के वक्त विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, इसी वजह से चुन-चुन कर इन तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
नया रायपुर में आंदोलन कर रहे किसानों ने राहुल की सभा में घुसने की चेतावनी दी थी। इसके बाद उन्हें बैरिकेडिंग में कैद कर दिया गया है।
किसानों पर भी पहरा
नवा रायपुर में मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था। समय ना मिलने पर किसानों ने विरोध की चेतावनी दी थी, इसे देखते हुए अब नवा रायपुर की उन सड़कों पर पुलिस का पहरा है जो रायपुर शहर से जुड़ती है। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है ताकि किसान रायपुर न पहुंच सकें और राहुल गांधी के कार्यक्रम में कोई खलल ना पड़े।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...