Google Analytics Meta Pixel तेजस्वी यादव ने जीतन सहनी की हत्या पर कहा- बिहार में जंगलराज - Ekhabri.com

तेजस्वी यादव ने जीतन सहनी की हत्या पर कहा- बिहार में जंगलराज

पटना-बिहार में जब लालू प्रसाद यादव और उनके बाद राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं तो विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए यहां ‘जंगलराज’ होने की बात प्रचारित की थी। अब विपक्ष में लालू-राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव हैं और उन्होंने पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में असल जंगलराज अब होने की बात कही है। बड़ी बात यह भी कि तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद भाजपा ने तो अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही, लेकिन जदयू ने तेजस्वी यादव से साथ-साथ यह भी पूछ दिया कि वह अगर अपराधी के बारे में जानते हैं तो पुलिस और सरकार की मदद के लिए आगे आएं। तेजस्वी यादव लगातार पिछले दो महीने से जितनी हत्याएं हो रही हैं आपराधिक वारदात हो रही है, उनकी सूची जारी कर बिहार में जंगलराज की बात कह रहे थे। मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद वह अब यह मांग और बढ़ा रहे हैं और यह कह रहे हैं कि जब पूर्व मंत्री का पिता ही सुरक्षित नहीं है तो फिर ऐसे में यह कहा जा सकता है कि  बिहार में जंगलराज स्थापित हो गया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुकेश साहनी के पिताजी की जिस तरह से हत्या की गई है, वह दु:खद और पीड़ाजनक है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। वैज्ञानिक अनुसंधान के तमाम साध्य का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपराधिक घटना में जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है उसे पुलिस खोज निकालेगी और न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा उसे अंतिम अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति हो अगर एक सामान्य नागरिक के साथ भी अगर इस तरह घटना होती है तो राज्य सरकार का यह कर्तव्य है कि बगैर देर किए हुए कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे” ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *