छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के कुछ ही दिनों में अचानक दो साल के धान के बकाया बोनस राशि के मिलने पर किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई है। किसान इस बोनस राशि का उपयोग बच्चों को उच्च शिक्षा देने, खेती को उन्नत बनाने सहित कई आवश्यक पारिवारिक कामों में लगाने की बात कह रहे हैं।
धान का बोनस मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कोरबा जिले के ग्राम बींझकोट के वयोवृद्ध किसान लम्बोदर पटेल ने कहा कि उन्हें धान के बकाया बोनस के रूप में 5 लाख 81 हजार 400 रूपए मिले हैं। जैसे ही उनके खाते के बोनस की राशि अंतरित हुई उनके खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि धान का बकाया बोनस प्राप्त होने से किसानों के परिवार में खुशहाली आ गई है। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी बकाया धान बोनस की राशि उन्हें मिलेगी। लेकिन मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णय के फलस्वरूप बोनस के रूप में 05 लाख से अधिक राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उनका तीन बेटे-बहू, 5 नाती-पोते सहित कुल 13 सदस्यों का संयुक्त परिवार हैं। उनके नाती पोते मेडिकल व इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। धान के बोनस राशि का उपयोग वे अपने नाती पोतों को उच्च शिक्षा दिलाने में और उन्नत खेती के लिए करेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 व 2015-16 के धान विक्रय के बकाया बोनस राशि 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए का वितरण किया। यह राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। बोनस राशि पाकर उत्साहित किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
इसी तरह छुरी के किसान वरूण सिंह को भी सुशासन दिवस के अवसर पर धान के बोनस के रूप में 03 लाख 69 हजार 600 रूपए मिले हैं। उन्होंने भी इस बात पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि उनकों भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें बकाया बोनस मिल पाएगी। लेकिन प्रदेश में विष्णुदेव सरकार के आते ही अब उनके खाते में धान का लंबित बोनस आ गया है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस राशि का उपयोग से वे खेत में फसल की उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करने एवं उन्नत खाद-बीज खरीदने में करेंगे। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...