Google Analytics Meta Pixel 10 वें कलेक्टर के तौर पर पी.एस. एल्मा ने किया पदभार ग्रहण - Ekhabri.com

10 वें कलेक्टर के तौर पर पी.एस. एल्मा ने किया पदभार ग्रहण

बेमेतरा – जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज सोमवार 30 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कार्यभार ग्रहण कर लिये हैं। वे बेमेतरा जिले में 10वें कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हुए हैं। इस दौरान कलेक्टोरेट में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही कलेक्टोरेट परिसर के बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। ज्ञात हो कि इसके पहले श्री एल्मा 23 अगस्त 2011 से 27 अगस्त 2012 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर जिला पंचायत दुर्ग में पदस्थ थे। 28 जून 2012 से 27 अगस्त 2012 तक बालोद जिले में प्रभारी कलेक्टर के पद पर, 28 अगस्त 2012 से 29 अप्रैल 2013 तक राजस्व विभाग में डिप्टी कमिश्नर रायपुर के पद पर, 29 अप्रैल 2013 से 07 अक्टूबर 2016 तक धमतरी में सीईओ एवं अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर, 07 अक्टूबर 2016 से 21 अगस्त 2017 तक दुर्ग में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर, 22 अगस्त 2017 से 11 अप्रैल 2018 तक रायपुर में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर, 12 अप्रैल 2018 से 24 दिसम्बर 2018 तक मंत्रालय रायपुर में अपर आयुक्त श्रम/सचिव बीओसीडब्ल्यू/संचालक आदिम जाति कल्याण/प्रबंध संचालक अंत्यावसायी के पद पर, 25 दिसम्बर 2018 से 27 मई 2020 तक नारायणपुर जिले में कलेक्टर के पद पर, 27 मई 2020 से 07 जून 2021 तक मुंगेली जिले में कलेक्टर के पद पर एवं 08 जून 2021 से 26 दिसम्बर 2022 तक धमतरी जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। निवृत्तमान कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला को मंत्रालय नया रायपुर में संयुक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर श्री एल्मा ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील होकर आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहे। राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना के समुचित क्रियान्वयन के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे एवं शासन की जिम्मेदारियों का प्राथमिकता से निर्वहन करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेमेतरा सुरुचि सिंह, साजा विष्वास राव मस्के, नवागढ़ उमाषंकर बंदे, बेरला युगल किषोर उर्वषा, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, भूपेन्द्र जोषी, हिरा गवर्ना, आर के सोनकर, कोषालय अधिकारी राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...