Google Analytics Meta Pixel Breaking news Asia Cup: IND vs PAK Inning Analysis: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, पंड्या -जडेजा की जोड़ी ने पलटी बाजी - Ekhabri.com

Breaking news Asia Cup: IND vs PAK Inning Analysis: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, पंड्या -जडेजा की जोड़ी ने पलटी बाजी

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है. 148 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया. हार्दिक पंड्या ने नवाज की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. हार्दिक 33 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं कोहली और जडेजा ने 33-33 रनों का योगदान दिया.

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए पाकिस्तान को शुरू से ही प्रेशर में रखा. नतीजतन पूरी टीम 19.5 ओवर्स में ही 147 रनों पर सिमट गई.भुवी ने सबसे ज्यादा चार और हार्दिक पंड्या ने तीन विकेट चटकाए.

एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 147 रन पर रोक दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया। पिच का सही इस्तेमाल करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने सही मौकों पर छोटी गेंद की और शुरुआती पांच विकेट छोटी गेंद पर लिए। आमतौर पर दुबई की पिच को स्पिन गेंदबाजों के मुफीद माना जाता है, लेकिन इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल किया। भारत के लिए सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए।

भारतीय गेंदबाजों ने छोटी गेंद पर किया कमाल
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती चार विकेट छोटी गेंद पर लिए। पिच रिपोर्ट में कहा गया था कि गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी, लेकिन इस पिच पर स्विंग की बजाय बाउंस और रफ्तार बेहतर थी। भारतीय गेंदबाजों ने इसे भांप लिया और दूसरे ओवर में ही भुवनेश्वर ने छोटी गेंद पर बाबर आजम को आउट किया। इसके बाद अगले चार विकेट भी छोटी गेंद पर ही मिले। खासकर हार्दिक पांड्या ने छोटी गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। बाबर के बाद फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान और खुशदिल शाह भी छोटी गेंद पर आउट हुए।

बुमराह-हर्षल के बिना चमकी तेज गेंदबाजी
इस मैच में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं थे। हर्षल पटेल भी चोटिल होकर बाहर हो चुके थे। ऐसे में भुवनेश्वर एकमात्र अनुभवी गेंदबाज थे, लेकिन मैच में युवा अर्शदीप और आवेश के अलावा हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी की और चारों ने मिलकर सभी 10 विकेट लिए। इन 10 में से पांच विकेट छोटी गेंद पर आए। पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। सबसे ज्यादा चार विकेट भुवनेश्वर, तीन विकेट हार्दिक, दो विकेट अर्शदीप सिंह और एक विकेट आवेश खान ने लिया।

ऑलराउंडर हार्दिक चमके
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजी न कर पाने वाले हार्दिक ने इस मैच में कमाल किया। उन्होंने अपने चार ओवर में 25 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने सेट रिजवान और खुशदिल शाह को आउट कर पाकिस्तानी टीम की कमर तोड़ दी। 15वें ओवर में रिजवान सहित दो विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के उम्मीद खत्म हो गई।

पावरप्ले में ही पस्त हुआ पाकिस्तान
टॉस हारने के बाद पाकिस्तान के लिए बड़ा स्कोर बनाना जरूरी था। इसके लिए पावरप्ले में अच्छी शुरुआती की जरूरत थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाकर रखा। पहले भुवनेश्वर ने कप्तान बाबर को 10 रन के स्कोर पर आउट किया फिर आवेश खान ने 10 रन के स्कोर पर ही फखर जमान को भी आउट कर दिया। पावरप्ले में पाकिस्तान ने 43 रन जरूर बनाए, लेकिन दो अहम विकेट खो दिए। पावरप्ले की 36 में से 18 गेंदों में पाकिस्तानी खिलाड़ी कोई रन नहीं बना सके।

शुरुआती 24 में से 14 गेंदों में नहीं बना रन
भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में शुरुआत से ही दबाव बना रखा था। शुरुआती 15 गेंदों में सिर्फ 15 रन दिए और 16वीं गेंद पर कप्तान बाबर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। शुरुआती 24 में से 14 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाड़ी कोई रन नहीं बना पाए। यहीं से पाकिस्तान के बड़े स्कोर तक पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी।

भारत की खराब फील्डिंग चिंता का विषय
इस मैच में भारत की गेंदबाजी बेहतर रही, लेकिन फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। चहल ने इफ्तिखार का आसान कैच छोड़ा फिर रोहित ने भी कैच टपकाया। रवींद्र जडेजा ने रिजवान को रन आउट करने का मौका गंवाया। सूर्यकुमार यादव भी सटीक थ्रो नहीं लगा सके। इसके अलावा भी कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ी स्टंप पर निशाना नहीं लगा सके और चौके रोकने में भी नाकाम रहे।

हार्दिक ने सुधारी चहल की गलती
युजवेन्द्र चहल ने 27 रन के स्कोर पर इफ्तिखार अहमद को जीवनदान दिया। मोहम्मद रिजवान के साथ इफ्तिकार 45 रन की साझेदारी कर चुके थे और यह जोड़ी भारत के लिए खतरनाक दिख रही थी, लेकिन अगले ही ओवर में हार्दिक ने छोटी गेंद पर इफ्तिखार को आउट कर पाकिस्तान को फिर से बैकफुट में ढकेल दिया।

पहले ओवर में ही दो रिव्यू, दोनों भारत के खिलाफ
मैच के पहले ओवर में ही अंपायर को दो फैसलों को खिलाड़ियों ने चुनौती दी और दोनों भारत के खिलाफ गए। पहले भुवनेश्वर की गेंद पर अंपायर ने मोहम्मद रिजवान को आउट करार दिया था। रिजवान ने रिव्यू लिया और गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और रिजवान आउट नहीं हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम ने कैच आउट की अपील की। अंपायर ने आउट नहीं दिया तो भारत ने रिव्यू लिया। गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और भारत ने पहला रिव्यू गंवा दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...