रायपुर। मानिकपुरी पनिका समाज बसना के तत्वाववधान में कबीर दर्शन यात्रा बसना से प्रारंभ होकर पिथौरा तेन्दूकोना बागबाहरा महासमुन्द होते हुए प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट पहुंची। जहां विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित ओमप्रकाश मानिकपुरी, मोती दास, सुमित दास, श्रवण मानिकपुरी, मनोज मानिकपुरी, उमेंश दास महंत, प्रकाश मानिकपुरी आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बालापीर धाम में कबीर साहब के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए चौकन्ना घोड़ा की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की। दर्शन यात्रा में चल रहे तीन सौ लोगों का स्वागत सत्कार भोजन प्रसाद आदि की व्यवस्था ओमप्रकाश मानिकपुरी के द्वारा की गई थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट पहुंच कर बसना क्षेत्र से पधारे सामाजिक जनो को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर साहेब सभी के घट- घट में विराजमान हैं उन्हें खोजने की आवश्यकता नहीं है। अंतर्मन से सद्गुरु को याद करें यही सार्थकता है। आपके यात्रा में, मै नहीं चलते हुए भी आप सभी के साथ चल रहा हूं। आप सभी को शुभकामनायें देता हूं।
यात्रा बहुत ही सुन्दर व सराहनीय : ओमप्रकाश मानिकपुरी
बालापीर धाम के मुखिया, पनिका समाज महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मानिकपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि मानिकपुरी पनिका समाज बसना से निकाली गई यात्रा बहुत ही सुन्दर व सराहनीय है। इस यात्रा से समाज में जागरूकता आयेगी और साथ ही साथ कबीर दर्शन के प्रति समर्पण की भावना जागृत होगी। समाज की सेवा के लिए मै हमेशा तत्पर हूँ। सद्गुरु की कृपा से समाज की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। बालापीर धाम मानिकपुरी पनिका समाज का है,समाज के लिए हमेशा दरबार खुला है।
कबीर भजन की प्रस्तुति दी गई
इस अवसर पर सरल सरिता भजन मण्डली रायपुर के द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति दी गई। सुमधुर भजन का समाज के लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। प्रात: कबीर दर्शन यात्रा का काफिला दामाखेड़ा के लिये रवाना हुआ। कबीर दर्शन यात्रा को ओमप्रकाश मानिकपुरी ने श्वेत झण्डा दिखाकर रवाना किया। उक्त अवसर पर प्रकाश मनिकपुरी , मनोज मानिकपुरी, श्रवण दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बसना के ब्लाक अध्यक्ष मलिन दास, शरण दास राजन, आनंद दास, शोभी दास, संतकुमार दास,सेवक दास दीवान सभी ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मानिकपूरी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमीत दास महंत ने किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...