कश्मीर में एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बासित अहमद रेशी की संपत्ति भी जब्त कर ली। उसकी यह संपत्ति कृषि भूमि के रूप में बारामुला जिले में है। बासित रेशी इस समय पाकिस्तान में रह रहा है और वहीं से जम्मू-कश्मीर में आतंक फैला रहा है। एक दिन पहले ही एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद के करीबी एवं आतंकी संगठन अल उमर के चीफ कमांडर मुश्ताक जरगर उर्फ लटरम का श्रीनगर के नौहट्टा बना मकान जब्त किया था।
एनआईए ने गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही सोपोर के यमबरजालवारी डंगीवाचा में 9.25 मरला (2518 वर्ग फीट) कृषि भूमि को अटैच कर दिया। बासित अहमद रेशी आतंकियों की सूची में ए-कैटेगरी का आतंकी है। वह वर्ष 2015 में आतंकी बना था। शुरुआत में वह हिजबुल मुजाहिदीन में सक्रिय रहा। इस दौरान उसने बारामुला, सोपोर, रफियाबाद, पट्टन और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले किए। आम लोगों की हत्याएं कीं और पंच-सरपंचों पर हमले की लगभग दो दर्जन मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। उसने ही अपने साथियों संग 18 अगस्त, 2015 में सोपोर के तुज्जर शरीफ में पुलिस चौकी पर हमला किया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी बलिदान हुआ था। इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया था। इसके बाद सुरक्षाबलों से बचने को पाकिस्तान भाग गया।
दो वर्ष पहले उसने लश्कर-ए-तैयबा का हिट स्क्वाड कहे जाने वाले द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के गुलाम जम्मू-कश्मीर में बैठे कमांडरों के साथ मिलकर एक और षड्यंत्र रचा। इसके तहत उसने उत्तरी कश्मीर में सक्रिय टीआरएफ के आतंकियों के लिए हथियार, टेरर फंडिग और अन्य साजो सामान अपने नेटवर्क के जरिये भेजना शुरू कर दिया। उसने उत्तरी कश्मीर में पंच-सरपंचों की टारगेट किलिंग के लिए भी अपने कैडर को उकसाया है।
इनकी संपत्ति की जा चुकी जब्त
एनआईए अभी तक केंद्र सरकार द्वारा घोषित पांच आतंकियों अमेरिका में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नु, कनाडा में छिपे हरदीप सिह निज्जर और पाकिस्तान में छिपे मुश्ताक जरगर उर्फ लटरम, बासित अहमद पीर और खालिस्तान कमांडो फोर्स पंजवड़ गुट के परमजीत सिंह उर्फ पंजवड़ की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। इसके अलावा श्रीनगर के राजबाग में स्थित हुर्रियत कान्फ्रेंस के कार्यालय की इमारत को भी जब्त कर किया जा चुका है। इस संपत्ति में आतंकी फंडिग मामले के आरोपित नईम खान की साझेदारी भी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...