मुंबई पुलिस ने एक ऐसे टीवी एक्टर को फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बन कर ठगी करने के मामले में गिरफ़्तार किया है। जिसने फिल्मों में काम मिलना बंद होने के बाद ठगी के रास्ते को चुन लिया। यह टीवी एक्टर पुलिस अफ़सर बनकर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाता था। उन्हें डराकर नकदी और ज्वैलरी लूटता था। मुंबई पुलिस ने उसे अंधेरी इलाक़े से गिरफ़्तार किया है। उसकी पहचान सलमान उर्फ जाकिर जाफरी के रूप में हुई है।
40 वर्षीय जाकिर जाफरी ने सावधान इंडिया, चित्तौड़ की रानी राजकुमार पद्मिनी का जौहर, छत्रपति राजा शिवाजी जैसे धारावाहिकों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभायी हैं। वहीं, गुलमकई और बहनचोर फ़िल्मों में काम कर चुका है। आरोपी एक्टर अलग-अलग शहरों में वारदातों को अंज़ाम देता था। देहरादून, चंडीगढ़ और दूसरे उत्तर भारतीय शहरों में हवाई जहाज से वारदातों को अंजाम देने जाता था और काम निपटाकर वापस मुंबई आ जाता था।
क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 को देहरादून पुलिस से जानकारी मिली, जिसमें आरोपी के ख़िलाफ़ एक बुजुर्ग महिला के 5 लाख रुपये के सोने के ज़ेवर चुराने की शिकायत दर्ज़ करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू की। देहरादून पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से एक्टर जाफ़री को मुंबई के ओशिवरा इलाक़े में ढूंढ निकाला। पूछताछ में उसने शुरु में सभी आरोपों से इनकार कर दिया।
पूछताछ में उसने पुलिस से कहा कि वह टीवी इंडस्ट्री में काम करता है और उसकी समाज में इज़्ज़त है। बाद में उसने ठगी के मामले स्वीकार कर लिये, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया। आरम्भिक जांच में सामने आया कि टीवी एक्टर ने नागपुर में तीन और उत्तराखंड में दो वारदातों को अंजाम दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...