राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के दिल्ली के जनपथ स्थित आवास में कार सवार एक व्यक्ति ने जबरन घुसने की कोशिश की। तेजी से गेट के अंदर घुसने के दौरान अलर्ट सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोककर काबू कर लिया। इसकी सूचना पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्पेशल सेल और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को मामले से अवगत कराया। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी शांतनु रेड्डी (43) बेंगलुरू का रहने वाला है। उसने दावा किया कि उसके शरीर में चिप लगी है, जिसका रिमोट कंट्रोल किसी अन्य के पास है। वह बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। सेल का कहना है कि शुरुआती जांच में मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। दिल्ली पुलिस कर्नाटक पुलिस से भी संपर्क कर उसके और स्वजन के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। सेल के अधिकारी का कहना है कि अभी इसे छोड़ा नहीं जाएगा। बयान की गहना से जांच करने के साथ ही चिप के संबंध में मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। घटना के बाद जनपथ पर दोनों तरफ बैरीकेड लगाकर ब्लाक कर दिया गया है। साथ ही डोभाल के आवास के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
अजीत डोभाल बुधवार सुबह अपने आवास पर मौजूद थे। उसी दौरान करीब 7.30 बजे लाल रंग की एसयूवी गाड़ी लेकर शांतनु ने अचानक एनएसए के आवास के अंदर घुसने की कोशिश की। गेट पर मौजूद सीआइएसएफ के जवानों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने के बाद 7.35 बजे मामले की सूचना पुलिस आयुक्त को दी गई। जांच से पता चला है कि शांतनु ने गाड़ी नोएडा में किराये पर ली थी। बहकी बातें करने पर सुरक्षा एजेंसी जांच कर पता लगा रही है कि सही मायने में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है या वह नाटक कर रहा है। कर्नाटक से दिल्ली आने सहित उसके मोबाइल काल डिटेल की भी जांच की जा रही है। ज्ञात रहे कि एनएसए अजीत डोभाल हमेशा ही आतंकियों की हिट लिस्ट में रहे हैं। पिछले साल जैश के आतंकी के पास उनके घर की रैकी का एक वीडियो मिला था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...