Google Analytics Meta Pixel रमेश की थी 17 शादियां, उच्च पेशेवर महिलाएं बनीं शिकार - Ekhabri.com

रमेश की थी 17 शादियां, उच्च पेशेवर महिलाएं बनीं शिकार

एक-दो नहीं, बल्कि धोखे से 17 शादियां करने वाला शातिर रमेश चंद्र स्वांई पुलिस के शिकंजे में है। उसकी गिरफ्तारी ओडिशा से हुई तो पता चला था कि उसने 14 शादियां की हैं। अब पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि उसने तीन शादियां और की हैं। इनमें से ज्यादातर उच्च पेशेवर महिलाएं हैं। झांसे में लेकर वह महिलाओं से शादी करता था, फिर उनसे पैसे ठगता था। मैट्रिमोनियल साइटों पर तलाकशुदा या अधिक उम्र की महिलाओं की जानकारी जुटाकर उन्हें पिछले बीस वर्षों से अपना शिकार बना रहा था। जब किसी महिला को शक होता तो पैसे ठगकर रमेश उनकी जिंदगी से दूर चला जाता था।

भुवनेश्वर के कैपिटल थाना की प्रभारी संतोषिनी बेहरा ने बताया कि भुवनेश्वर की रहने वाली रमेश की एक पत्नी के कारण्ा ही इस शातिर के कारनामे उजागर हुए। बर्ताव पर संदेह होने पर उसने रमेश की निगरानी शुरू की तो पता चला कि रमेश्ा ने चार और शादियां की हैं। रमेश के मोबाइल से नंबर लेकर जब उनसे संपर्क किया तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। बात जब पुलिस तक ले जाने की हुई तो सबने यही कहा, वह चाहती तो हैं कि रमेश को सजा मिले, लेकिन कोई सामने नहीं आया। भुवनेश्वर वाली पत्नी ने अकेले थाने में इसकी जानकारी दी और पांच जुलाई, 2021 को शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद रमेश के मोबाइल की ट्रेसिंग शुरू हो गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानेदार ने कहा कि हमने इन सभी 17 महिलाओं से संपर्क किया। ज्यादातर उच्च प्रोफेशन से जुड़ी हैं और अपना परिचय सामने नहीं लाना चाहतीं।

Read Also  हाइड्रोजन वाली कार से संसद पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

1982 में पहली शादी करने वाले रमेश ने 2002 में एक डाक्टर महिला से कोर्ट में दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से इसके दो बच्चे हैं। दूसरी शादी के बाद इसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बना उच्च पेशेवर महिलाओं को फांसना शुरू किया और एक के बाद एक कई शादियां करता चला गया। ओडिशा में चार, मध्य प्रदेश में दो, रांची में एक, दिल्ली में तीन, पंजाब में दो, गुवाहाटी में तीन, प्रयागराज (यूपी) में एक, छत्तीसगढ़ में एक शादी की।

शातिर ठग पर यदि किसी महिला को थोड़ा भी संदेह होता था तो इससे पहले कि उसका राज खुले, वह खुद ही कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाकर उससे अलग हो जाता था। इसके बाद पेशे से हाई प्रोफाइल महिलाएं अपनी बदनामी के डर से चुप्पी साध लेती थीं और इसका फायदा उठाकर वह उनके गहने एवं पैसे लेकर फरार हो जाता था। अभी तक रमेश ने तीन तलाक केस दायर किए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...