Google Analytics Meta Pixel 8 अगस्त: आज का राशिफल - Ekhabri.com

8 अगस्त: आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा और आप आज अपना पूरा दिन परोपकार के कार्य में ही व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होने के कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है और वह आपको कुछ भला बुरा भी बोल सकते हैं, लेकिन आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान को आप सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में लगवा सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर तक आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसके कारण मन में हर्ष होगा और इसमें आप कुछ खर्चा भी कर सकते हैं। आज आप अपने मन की बात अपने पिताजी से कर अपने कुछ समस्याओं का हल निकालेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद अथवा उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी को बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न चित्त हो उठेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको किसी यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि इसमें आपके वाहन की खराबी की संभावना बनती दिख रही है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके परिवार में प्रेम व उत्साह का वातावरण लेकर आएगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों के साथ यदि आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक धार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायं काल के समय यदि आप देवदर्शन के लिए जाते हैं, इससे आपको लाभ होगा। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति भरा रहेगा। आज समाज में भी आपकी एक नई पहचान बनेगी और व्यापार में यदि आपने अपने किसी सहयोगी को धन उधार दिया हुआ है, तो उसके वापस आने की संभावना कम थी, तो वह आज आपको वापस मिल सकती है, जिसके कारण आपकी स्थिति को मजबूती मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आज आपके व्यापार के लिए मददगार साबित होगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों में तरक्की से आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ती दिख रही है, जिसमें आपको जीवन साथी का भी सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। घर परिवार में यदि कोई वाद विवाद होगा, तो आज वह परिवार के बुजुर्ग सदस्य की मदद से सुलझ जाएगा। यदि आप अपने धन का कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज आय के नए साधन मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र मे भागदौड़ अधिक रहने के कारण आज मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पा सकते हैं। आज आपको व्यवसायिक विवादों में पड़ने से बचना होगा। समाज में आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवायेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज आप अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें यदि किसी साझेदारी में कोई व्यापार करने को मिले, तो उसे अवश्य करें। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों के सामने यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति आये, तो आज आपको अपने क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने मे व्यतीत करेगे। आज आपकी ऐसे किसी प्रयोजन से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रह सकता है। आज आप अपनी ग्रह उपयोगी वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। धन का लेनदेन यदि आज आप अपने किसी रिश्तेदार से करने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार करे क्योकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि आज आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो वह आपको विजय दिलवा सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके लिए कोई षड्यंत्र बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको हमसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि : आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में आपके अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने पिताजी के साथ मिलकर अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आपने अपने किसी परिचित से धन उधार लेने की सोची है, वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक उत्तरदायित्वो की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत रहेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपकी संतान के स्वास्थ्य खराबी हो जाने के कारण आपको भागदौड़ व खर्चा दोनों की स्थिति बन सकती है। यदि आज आप किसी संपत्ति को खरीदने की सोच रहे थे, तो उसे भी आज आप आगे के लिए टाल देंगे। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यापार में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज आप किसी रसूखदार व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके परिवार के छोटे बच्चे पिकनिक मनाते हुए नजर आएंगे। माता पिता की सलाह के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज आपके लिए सार्थक सिद्ध होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। यदि आप अपने व्यवसाय में निवेश की योजना बना रहे हैं,तो उसे अभी कुछ समय के लिए टाल दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *