Google Analytics Meta Pixel ऑस्ट्रेलिया की खिताबी हैट्रिक:छठी बार जीता विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप - Ekhabri.com

ऑस्ट्रेलिया की खिताबी हैट्रिक:छठी बार जीता विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप

केप टाउन-ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की खिताबी हैट्रिक बना ली है। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बेथ मूनी ने पहले से आखिरी ओवर तक बैटिंग की और सबसे ज्यादा नाबाद 74 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। टूर्नामेंट में 10 विकेट और 110 रन बनाने वालीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं।ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में खिताबी हैट्रिक लगाई है। टीम ने 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीता। इससे पहले टीम ने 2010, 2012 और 2014 में भी खिताबी हैट्रिक जमाई थी। ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 1-1 बार टूर्नामेंट जीता है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से बेथ मूनी ने 74 रन की नाबाद पारी खेली। 157 रन के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। ओपनर लौरा वॉल्वार्ट ने 61 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया से मीगन शट, एश्ले गार्डनर, डार्सी ब्राउन और जेस जोनासेन ने 1-1 विकेट लिया। चारों ही बॉलर्स ने 6 से 7 रन प्रति ओवर ही दिए। 2 बैटर्स रन आउट हुईं। साउथ अफ्रीका से लौरा वॉल्वार्ट के अलावा ताजमिन ब्रिट्स ने 10, मारियन कैप ने 11, सुने लुस ने 2, क्लो ट्रायॉन ने 25 और एनेके बोस ने 1 रन बनाया। नदीन डी क्लर्क 8 और सिनालो जाफ्ता एक रन के स्कोर पर नाबाद रहीं।

Read Also  धमतरी के सीतानदी अभयारण्‍य से हो रही लकड़ियों की तस्करी

पावरप्ले में धीमी शुरुआत
साउथ अफ्रीकी टीम को पावरप्ले में बेहद धीमी शुरुआत मिली। ओपनर लौरा वॉल्वार्ट और ताजमिन ब्रिट्ज शॉट्स खेलने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स ने उन्हें खुलने का मौका नहीं दिया। ब्रिट्ज 5वें ओवर में डार्सी ब्राउन का शिकार हुईं। टीम पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 22 रन ही बना सकी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...