Google Analytics Meta Pixel डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि सर्वोच्च: राज्यपाल डेका - Ekhabri.com

डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि सर्वोच्च: राज्यपाल डेका

रायपुर, 18 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में आयोजित पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए डिजिटल एडिक्शन और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आधुनिक तकनीक और एआई के इस दौर में भी मानव बुद्धि ही सर्वोच्च है और विद्यार्थियों को अपनी मौलिक सोच बनाए रखनी चाहिए।

रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम में पीएसवाय एजुकेशन एवं रिसर्च फेडरेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर के मेधावी विद्यार्थियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने सुविधाएं बढ़ा दी हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अध्ययन की आदत और सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

 

 

# डिजिटल एडिक्शन पर सख्त संदेश

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की लत से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि डिजिटल एडिक्शन भी अन्य नशों की तरह हानिकारक है। मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई और आवश्यक कार्यों तक सीमित रखना चाहिए। उन्होंने “गूगल इफेक्ट” से बचने की बात करते हुए कहा कि हर चीज के लिए तकनीक पर निर्भरता से सोचने की क्षमता प्रभावित होती है।

# शिक्षा और करियर पर महत्वपूर्ण सुझाव

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा और रुचि को पहचानने का आग्रह किया। राज्यपाल ने कहा कि हर विद्यार्थी का लक्ष्य केवल आईआईटी या मेडिकल नहीं होना चाहिए, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और अपनी मेहनत व लगन से उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

Read Also  आपसी सहमति से सड़क चौड़ीकरण का रास्ता खुला, अब नहरपारा सड़क होगी 30 फीट चौड़ी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

# सफलता और संतुष्टि पर जोर

राज्यपाल डेका ने कहा कि केवल सफल होना ही जरूरी नहीं, बल्कि संतुष्ट और खुश रहना भी जीवन की वास्तविक सफलता है। परिवार, मित्रों और समाज के साथ सामंजस्य बनाकर चलना ही सच्चा जीवन मूल्यों का आधार है।

# जनप्रतिनिधियों ने भी किया प्रेरित

कार्यक्रम में विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा ने अनुशासन, परिश्रम और निरंतर सीखने को सफलता की कुंजी बताया।

 

# कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम की शुरुआत पीएसवाय के निदेशक डॉ. एस.के. मिश्रा द्वारा उद्देश्यों की जानकारी से हुई, जबकि अंत में शुभ्रा शुक्ला मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक, शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *